फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Army Agniveer Result 2023: Join Indian Army Agniveer Result Declared at joinindianarmy Direct Link to Download

Indian Army Agniveer Result Out: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Sat, 20 May 2023 05:02 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 20 May 2023 05:02 PM IST
सार

Indian Army Agniveer Result 2023: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
Army Agniveer Result 2023: Join Indian Army Agniveer Result Declared at joinindianarmy Direct Link to Download
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Indian Army Agniveer Result 2023: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  joinindianarmy.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि अभी सिलीगुड़ी, संबलपुर,कोलकाता, गोपालपुर, कटक,बहरामपुर, बिहार, झारखंड भर्ती रैली, बैरकपुर एआरओ के रिजल्ट जारी किए गए हैं। कुछ ही देर में अन्य आर्मी रिक्रूटमेंट कार्यालय (ARO) के रिजल्ट भी जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

बता दें कि अग्निवीरों की भर्ती के लिए पहले स्तर की स्क्रीनिंग के तहत ऑनलाइन रूप में पूरे देशभर में सामान्य प्रवेश परीक्षा (CCE) ली गई थी। जो 176 स्थानों के 375 परीक्षा केंद्रों पर 17 अप्रैल से 26 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। जिसके नतीजे आज यानी 20 मई को जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

  • अब लॉग-इन करके रिजल्ट चेक करें।

  • अब रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन

आर्मी अग्निवीर सीईई परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक फिटनेस और माप परीक्षण से गुजरना होगा और फिर अंत में एक मेडिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा।

ऐसे होगा चयन

आर्मी अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा की मेरिट के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा। जिसके लिए ए़डमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। अंतिम मेरिट लिस्ट ऑनलाइन टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल के आधार पर तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed