APSC CCE 2025: असम संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी; आठ जून को दो पालियों में होगा आयोजन
APSC CCE 2025 Admit Card: अमस लोक सेवा आयोग की ओर से संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 का आयोजन 8 जून को किया जाएगा। इस परीक्षा के प्रवेश पत्र मई में जारी कर दिए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
APSC CCE 2025 Exam: असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग 8 जून को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा तिथि के साथ ही आयोग ने इस परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि भी घोषित की है।
8 जून को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। शिफ्ट 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन 1 के लिए होगी, उसके बाद शिफ्ट 2 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक सामान्य अध्ययन 2 के लिए होगी।
प्रारंभिक परीक्षा असम के 35 जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। आयोग ने कहा कि परीक्षा केंद्र बदलने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
15 मई से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
उम्मीदवारों की सूची उनके रोल नंबर और ई-प्रवेश प्रमाणपत्रों के साथ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in. पर उपलब्ध होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 15 मई से 19 मई तक अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एपीएससी के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 262 रिक्तियों को भरना है। पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल, 2025 है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "कोई भी ई-प्रवेश प्रमाण पत्र डाक द्वारा अलग से नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवार 19 मई, 2020 से 23 मई, 2025 तक शाम 5 बजे तक ईमेल आईडी: cceapsc@gmail.com पर अपने प्रश्न ई-मेल कर सकते हैं।"
APSC CCE Prelims 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (T), अन्य पिछड़ा वर्ग (MOBC & OBC) श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है। गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी और बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) से संबंधित उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 1 मई, 2025 है।