{"_id":"62d1b5eed12fff22db5aa3cd","slug":"application-process-is-about-to-start-know-how-many-posts-will-be-recruited-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Navy Agniveer Recruitment 2022: शुरू होने वाली है आवेदन प्रक्रिया, जानें कितने पदों पर होगी भर्ती और चयनित होने के लिए आपको कितने टेस्ट्स में लेना होगा हिस्सा","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Indian Navy Agniveer Recruitment 2022: शुरू होने वाली है आवेदन प्रक्रिया, जानें कितने पदों पर होगी भर्ती और चयनित होने के लिए आपको कितने टेस्ट्स में लेना होगा हिस्सा
Sat, 16 Jul 2022 11:55 AM IST
Pragya Kashyap
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pragya Kashyap
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:55 AM IST
सार
भारतीय नौसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होने जा रही है। अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 22 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Navy Recruitment 2022
- फोटो : Social Media
विस्तार
भारतीय नौसेना में शामिल अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल अग्निपथ स्कीम के तहत नौसेना में जवानों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। आधिकारिक जानकारी केमुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2022 से शुरू होगी। अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 22 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभ्यर्थी नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट कर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कितने पदों पर होगी भर्ती :
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक नौसेना इस भर्ती के जरिए तकरीबन 2,800 अग्निवीरों की भर्ती कर सकती है। साथ ही इन 2,800 पदों के से तकरीबन 20 प्रतिशत पदों पर सिर्फ महिलाओं की नियुक्ति की जा सकती है। गौरतलब है कि भारतीय सैन्यबलों में जवानों की भर्ती के लिए लागू किये गए नए अग्निवीर स्कीम के जरिए युवाओं को 4 साल की अवधि के लिए सशस्त्र सेनाओं में कमीशन पर भर्ती किया जाएगा। इसस्कीम के नियमों के मुताबिक अब सेना में जितने जवानों की भर्ती होगी, उनमें से 75 प्रतिशत जवान चार साल की नौकरी के बाद रिटायर हो जाएंगे। वहीं 25 प्रतिशत जवानों को आगे के लिए स्थायी कमीशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
क्या होगी चयन प्रक्रिया :
नेवी में अग्निवीर बनने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में पास होना होगा। उसके बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए उम्मीदवार को आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद मेडिकल चेकअप और फिर फाइनल मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। इस भर्ती के फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 6.30 मिनट में 1.6 किलोमीटर दौड़ना होगा और फिर 20 उठक-बैठक और 12 पुशअप करने होंगे। वहीं महिलाओं को 8 मिनटमें 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी और फिर उसके बाद 15 उठक-बैठक और 10 बेंट नी सिट अप्स करने होंगे।
विज्ञापन