फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   application for 684 posts in government departments.

इंश्योरेंस कंपनी में भर्ती, 12वीं पास पाएं नौकरी

Thu, 20 Nov 2014 06:36 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 06:36 PM IST
विज्ञापन
application for 684 posts in government departments.

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने असिस्टेंट के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जारी की गई कुल 684 रिक्तियों में सामान्य वर्ग के 364 पद, अन्य पिछड़े वर्ग के 164 पद, अनुसूचित जाति के 95 पद व अनुसूचित जनजाति के 61 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक या 12वीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित की गई है। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष है।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग को नियम के मुताबिक ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 30 जून, 2014 से की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, साक्षात्कार और कंप्यूटर दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदकों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा। वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7,640 से 21,050 रुपये दिया जाएगा।

इस तरह से करें आवेदन

application for 684 posts in government departments.

विज्ञापित पदों पर केवल ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 450 रुपये व आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 75 रुपए जमा करना होगा। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 18 नवंबर, 2014 से प्रारंभ है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 दिसंबर, 2014 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर भविष्य की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

ऑनलाइन परीक्षा जनवरी 2015 के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले डाउनलोड किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन व अन्य आवश्यक जानकारी के लिए http://www.uiic.co.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed