APMSRB Assistant Professor Recruitment: सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, फटाफट करें अप्लाई
आंध्र प्रदेश मेडिकल भर्ती बोर्ड (एपीएमएसआरबी) की तरफ से चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के तहत सरकारी मेडिकल कॉलेजों और शिक्षण अस्पतालों में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने का आज यानी 29 जुलाई आखिरी दिन है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
APMSRB Assistant Professor Recruitment: आंध्र प्रदेश मेडिकल भर्ती बोर्ड (एपीएमएसआरबी) की तरफ से चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के तहत सरकारी मेडिकल कॉलेजों और शिक्षण अस्पतालों में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने का आज यानी 29 जुलाई आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dme.ap.nic.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन भरने के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर 1000 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा, वहीं यह आवेदन शुल्क बीसी/एससी/ईडब्ल्यूएस/एसटी/ या विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये हैं।
क्या है योग्यता
आवेदन के लिए उम्मीदवार को आंध्र प्रदेश का नागरिक होना होगा
विज्ञान या संबंधित क्षेत्रों के विषय में मास्टर या पीजी की डिग्री अनिवार्य है
इसके अलावा पदों के अनुसार अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 14 जुलाई 2023 के अनुसार 42 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। केवल आरक्षित उम्मीदवारों के लिए उम्र की छूट दी गई है।
ऐसे करें अप्लाई
आधिकारिक वेबसाइट dme.ap.nic.in पर जाएं।
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए दिए लिंक पर क्लिक करें।
अपने ईमेल आईडी से रेजिस्टर कर लॉगइन करें।
आवेदन पत्र भरने के दौरान दस्तावेजों को अच्छे से डाउनलोड करें और आवेदन शुल्क भरें।
फॉर्म को सबमिट करें और डाउनलोड कर लें।