SSC CHSL Answer Key: CHSL भर्ती की आंसर की हो गई है जारी, जानें कितना है कटऑफ जाने का अनुमान और कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट
CHSL भर्ती 2021 के लिए आयोजित की गई CBT 1 की आंसर की जारी कर दी गई है। ये परीक्षा 24 मई 2022 से 10 जून 2022 के बीच आयोजित की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जा रही कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा (CBT 1) का आयोजन पूरा होने के बाद इसकी आंसर की जारी करदी गई है। SSC द्वारा यह परीक्षा 24 मई 2022 से 10 जून 2022 के बीच आयोजित की गई थी। आयोग ने इस परीक्षा की आंसर की हाल ही में जारी की है। अभ्यर्थी इसे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं। वहीं अगर किसी अभ्यर्थी को आंसर की पर आपत्ति है तो वो अपनी आपत्ति 27 जून 2022 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज करा सकते हैं। अगर आप भीSSC की किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC FREE Video Classes - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
SSC CHSL सिलेबस
SSC CHSL सैलरी
SSC CHSL एलिजिबिलिटी
कितना जा सकता है कटऑफ :
CHSL भर्ती 2021 के CBT 1 को लेकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार कट ऑफ में थोड़ी वृद्धि हो सकती है और जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 143 से 148 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 116 से 122 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 109 से 114 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 140 से 145 मार्क्स तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 119 से 124 मार्क्स के बीच रह सकता है।
कब तक जारी होगा रिजल्ट :
इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को CBT 1 में सफल होने के बाद अन्य टेस्ट्स में भी हिस्सा लेना होगा। वहीं इस भर्ती के CBT 1 की रिजल्ट की बात करें तो SSC ने इस संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं जारी की है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SSC इसका रिजल्ट अगले एक से दो महीने के भीतर जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिकवेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
सफल होने के बाद किन पदों पर मिलेगा काम करने का मौका :
CHSL भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट (JSA), पोस्टल अस्सिटेंट (PA), सॉर्टिंग अस्सिटेंट (SA) तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों परकाम करने का मौका मिलता है। इन सभी पदों पर सैलरी पे लेवल के हिसाब से अलग अलग होती है। साथ ही इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), डिस्क्रिप्टिव पेपर तथाटाइपिंग/स्किल टेस्ट में हिस्सा लेना होता है।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीटरिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।