फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Allahabad High Court HJS District Judge Recruitment 2023 Apply Online at allahabadhighcourt.in

UP HJS Recruitment 2023: जिला जज पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

Sat, 23 Dec 2023 12:46 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 23 Dec 2023 12:46 PM IST
सार

Allahabad High Court HJS Recruitment 2023: इलाहाबाद हाईकोर्ट में जिला जज पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Allahabad High Court HJS District Judge Recruitment 2023 Apply Online at allahabadhighcourt.in
Allahabad High Court - फोटो : Social Media

विस्तार

Allahabad High Court HJS Exam 2024 : इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश उच्च न्यायिक सेवा 2023 के 83 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी है। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण 15 जनवरी 2024 से शुरू होगा, जबकि आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 29 फरवरी 2024 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

HJS 2023 कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जिला जज पदों पर कैटेगरीवाइज रिक्तियों का विवरण देख सकते हैं। इसके तहत 83 पदों को भरा जाना है।

  • अनारक्षित 35 पद

  • ओबीसी 22 पद

  • ईडब्ल्यूएस 08 पद

  • एससी 17 पद

  • एसटी 01 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

Allahabad High Court आवेदन शुल्क

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जिला जज पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्य के सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1400 रुपये है, जबकि केवल एससी/एसटी यूपी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये और पीएच दिव्यांग जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 750 रुपये, पीएच दिव्यांग एससी/एसटी केवल यूपी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। 

विज्ञापन

Allahabad High Court HJS आयु सीमा

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में उत्तर प्रदेश उच्च न्यायिक सेवा 2023 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही इलाहाबाद उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा 2023-2024 नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed