फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Allahabad HC Recruitment 2021: The last date for these officer level recruitment is approaching, fill the form immediately-safalta

Allahabad HC Recruitment 2021: ऑफिसर लेवल की इन भर्तियों की आखिरी तारीख आ रही करीब, तुरंत भर दें फॉर्म

Thu, 16 Sep 2021 01:36 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 16 Sep 2021 01:36 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिव्यु ऑफिसर और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर के 396 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर को समाप्त हो रही है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार करने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
Allahabad HC Recruitment 2021: The last date for these officer level recruitment is approaching, fill the form immediately-safalta
allahabad high court - फोटो : social media

विस्तार

इलाहाबाद हाइकोर्ट में रिव्यु ऑफिसर और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर के 396 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। दरअसल इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर को समाप्त होने वाली है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक रिव्यु ऑफिसर के 46 और असिस्टेंट रिव्यु ऑफिसर के 350 पदों पर भर्तियां की जानी हैं और इनके लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से ही शुरू है। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित सभी जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की वेबसाइट पर देख सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं और इसके लिए पक्की तैयारी करना चाहते हैं, तो आप सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे Allahabad High Court RO ARO कोर्स की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन में सुधार :

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर को समाप्त हो जाएगी, लेकिन अभ्यर्थी 17 सितंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। इन प्रक्रियाओं के समाप्त होने के बाद आवेदन करने में गलती करने वाले अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में सुधार करने का मौका दिया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म में कुछ गलती कर दी है, वे अपने आवेदन में 18 से 21 सितंबर के बीच करेक्शन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में सुधार करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

विज्ञापन

FREE Mock Test- Attempt Here

भर्ती से संबंधित अन्य आवश्यक बातें :

इन भर्ती में 21 से 35 साल के मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर का डिप्लोमा या उसके समकक्ष सर्टिफिकेट कोर्स होना चाहिए और कम से कम 25 wpm की अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर के पदों पर चयनित होने वाले साथ ही अभ्यर्थियों को 44,900 से 1,42,400 रुपये तक की और रिव्यू ऑफिसर के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों 47,600 से 1,51,100 रुपये तक कि सैलरी प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्स में क्या है खास :

इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों की सहायता के लिए सफलता द्वारा एक स्पेशल कोर्स (Allahabad High Court RO ARO कोर्स) चलाया जा रहा है। इस कोर्स से जुड़ने पर आपको 150 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ 20 से भी अधिक फ्री मॉक टेस्ट सीरीज, विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को क्रैक करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इस कोर्स से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed