फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Allahabad HC Recruitment 2021: Application process for various posts is about to end, if selected, you will get a salary of more than 1 lakh-safalta

Allahabad HC Recruitment 2021 : विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया होने वाली है समाप्त, चयनित होने पर मिलेगी 1 लाख से भी अधिक की सैलरी

Mon, 13 Sep 2021 10:40 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 13 Sep 2021 10:40 AM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिव्यु ऑफिसर और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर के 396 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 16 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Allahabad HC Recruitment 2021: Application process for various posts is about to end, if selected, you will get a salary of more than 1 lakh-safalta
allahabad high court - फोटो : social media

विस्तार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के पास इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है। दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिव्यु ऑफिसर और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली हैं और इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2021 है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक रिव्यु ऑफिसर के 46 और असिस्टेंट रिव्यु ऑफिसर के 350 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इस भर्ती का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी ज्यादा जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे Allahabad High Court RO ARO कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

16 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन :

इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से ही शुरू है और इच्छुक अभ्यर्थी 16 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक 16 सितंबर के बाद आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। हालांकि अभ्यर्थी 17 सितंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। साथ ही जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म में कुछ गलती कर दी है, वे अपने आवेदन में 18 से 21 सितंबर के बीच करेक्शन भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

Allhabad High Court RO ARO Mock Test FREE: Attempt Now

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर का डिप्लोमा या उसके समकक्ष सर्टिफिकेट कोर्स होना चाहिए और कम से कम 25 wpm की अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी शानदार सैलरी :

इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को बेहद ही शानदार सैलरी मिलेगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 7वें सीपीसी के अनुसार लेवल 7 के अंतर्गत 44,900 से 1,42,400 रुपये तक की और रिव्यू ऑफिसर के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 7वें सीपीसी के अनुसार लेवल 8 के अंतर्गत 47,600 से 1,51,100 रुपये तक कि सैलरी प्रदान की जाएगी। 

कैसे करें तैयारी :

अगर आप इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपको आज ही सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे Allahabad High Court RO ARO कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। इस कोर्स में आपको 150 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ 20 से भी अधिक फ्री मॉक टेस्ट सीरीज, विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को क्रैक करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इस कोर्स से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed