Allahabad Bank ने जारी किए स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (SO) परीक्षा के अंतिम परिणाम, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (SO) परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट यानी allahabadbank.in पर अपने परीक्षा परिणाम को देख सकते हैं। ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की गई है।
बता दें कि ऑनलाइन लिखित परीक्षा 23 जून, 2019 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयाेजित की गई थी। वहीं साक्षात्कार का आयोजन 16,19 और 21 अक्तूबर, 2019 किया गया था। वे उम्मीदवार जिंहोने इस परीक्षा को पास कर लिया है, उन्हें हेड ऑफिस, कोलकाता में प्री एम्प्लॉयमेंट फॉर्मलिटी के लिए 12 दिसंबर, 2019 को 9.30 बजे उपस्थित होना होगा। उम्मीदवार अपने अंतिम परीक्षा परिणाम को देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
इलाहाबाद बैंक SO फाइनल रिजल्ट 2019 ऐसे करें चेक :
चरण 1 : इलाहाबाद बैंक की आधिकारिक वेबसाइट allahabadbank.in पर जाएं।
चरण 2 : होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार इलाहाबाद बैंक एसओ अंतिम परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : अब स्क्रीन पर उम्मीदवारों के सामने एक पीडीएफ फाइल होगी, उसे चेक करें।
चरण 5 : फाइल डाउनलोड करें, एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
इलाहाबाद बैंक एसओ परीक्षा अंतिम परिणाम को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : LIVE Updates Sarkari Naukri: पुलिस विभाग,एलआईसी समेत कई जगहों पर सरकारी नौकरी पाने का सपना करें पूरा
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।