Airforce Group ‘X’ Exam 2021: जान लें क्या होती है एयरफोर्स ग्रुप ‘X’ में नौकरी के लिए जरूरी योग्यता
यदि आप भी भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते हैं और इंडियन एयरफोर्स को अपना करियर विकल्प बनाना चाहते हैं तो इसके लिए किसी भी बोर्ड से मैथ्स विषय के साथ बारहवीं की परीक्षा पास होनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वायु सेना में नौकरी करना अपने आप में एक गर्व की बात है। ये एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां युवाओं को अच्छी सैलरी के साथ-साथ ढेरों सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती हैं। शायद यही कारण है कि आज के समय में ज्यादातर युवा एयरफोर्स को शानदार करियर विकल्प के रूप में अपना रहे हैं। आपको बता दें कि इंडियन एयरफोर्स द्वारा हर साल पूरे भारत में एयरमैन के पदों पर हजारों भर्तियां निकाली जाती हैं जिनके जरिए देश के सभी राज्यों के अभ्यर्थियों को समान रूप से एयर फोर्स ज्वाइन करने का मौका मिलता है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी जल्द ही एयरफोर्स भर्तियों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कितनी न्यूनतम योग्यता होनी चाहिए। आज हम इस आर्टिकल में इस बात की पूरी जानकारी साझा करने जा रहे हैं। जिसके लिए आपको इसे अंत तक पूरा पढ़ना होगा। इस लिंक https://www.safalta.com/demo-registration पर क्लिक कर भी आप पूरी जानकारी पा सकते हैं।
क्या है न्यूनतम शैक्षिक योग्यता
यदि आप भी भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते हैं और इंडियन एयरफोर्स को अपना करियर विकल्प बनाना चाहते हैं तो इसके लिए किसी भी बोर्ड से मैथ्स विषय के साथ बारहवीं की परीक्षा पास होनी चाहिए। इसके अलावा यदि उम्मीदवारों के पास किसी भी प्रकार का तकनीकी क्षेत्र में तीन वर्षीय डिप्लोमा है तो वे युवा भी एयरफोर्स के ‘X’ ग्रुप में बतौर एयरमैन अपनी सेवाएं दे सकते हैं।
कैसे करें परीक्षा की पक्की तैयारी
अगर अभ्यर्थी इंडियन एयरफोर्स में ‘X’ ग्रुप की नौकरी करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है। इसके लिए आप Safalta.com के खास एयरफोर्स बैच को ज्वाइन कर सकते हैं। जहां आपको मिलती हैं 70 घंटे से भी अधिक समय की रिकार्डेड क्लासेस, एक्सपर्ट द्वारा तैयार किए गए 50 से ज्यादा पीडीएफ स्टडी मैटेरियल के साथ ही अपडेटेड टेलीग्राम ग्रुप की जैसे ढेरों सुविधाएं।
तो देर किस बात की। अभी इस लिंक http://bit.ly/SAFALTA-APP पर क्लिक करें और Safalta ऐप डाउनलोड करें।