Air Force Recruitment: वायुसेना ने जारी की अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन और परीक्षी की तारीखें
Air Force Recruitment: भारतीय वायुसेना की ओर से जारी की गई आधिकारिक सूचना के अनुसार अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा, 2023 का आयोजन जनवरी महीने के मध्य में किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Air Force Recruitment: भारतीय वायुसेना में नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी सामने आई है। एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा, 2023 के लिए आवेदन शुरू करने के लिए आधिकारिक तारीख का एलान कर दिया है। वायुसेना ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। जो भी उम्मीदवार अग्निवीर योजना के तहत देश की सेवा में शामिल होना चाहते हैं वे इस खबर को आखिर तक पढ़ें....
Air Force Recruitment: कब से शुरू होंगे आवेदन?
भारतीय वायुसेना की ओर से अग्निवीर वायु भर्ती (महिला/पुरुष), 2023 बैच के लिए आवेदन की प्रक्रिया को नवंबर महीने के पहले हफ्ते से जारी कर दिया जाएगा। आवेदन ऑनलाइन मोड में होंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, उन्हें आवेदन शुरू होते ही अग्निवीर वायु भर्ती आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन करना होगा।
Air Force Recruitment: कब होगी परीक्षा?
भारतीय वायुसेना की ओर से जारी की गई आधिकारिक सूचना के अनुसार अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा, 2023 का आयोजन जनवरी महीने के मध्य में किया जाएगा। परीक्षा से कुछ दिनों पहले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। भर्ती में इच्छुक उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
Air Force Recruitment: जानें प्रमुख सुविधाएं-:
- चार साल के लिए वायुसेना में भर्ती।
- हर साल 30 दिन की छुट्टी मिलेगी।
- सिक लीव भी मिलेगा।
- हर महीने 30 हजार की सैलरी।
- हर साल इन्क्रीमेंट।
- रिस्क, ट्रेवल, ड्रेस और हार्डशिप अलाउंस।
- कैंटीन सुविधा और मेडिकल सुविधा।
- चार साल के बाद अग्निवीरों को 10.04 लाख सेवा निधि के रूप में।
- असम राइफल्स और सीएपीएफ में नौकरियों में वरीयता।
- शहादत पर परिवार को बीमा समेत करीब एक करोड़ की राशि।
- विकलांगता पर एक्स-ग्रेशिया और बची हुई नौकरी की सैलरी और सेवा निधि।
- वायुसेना की गाइडलाइंस के अनुसार ऑनर और अवॉर्ड।