फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Air Force Recruitment 2021: Airforce Group X and Y Exam Dates Declared, Download Admit Card Here, safalta

Air force Recruitment 2021: एयरफोर्स ग्रुप X और Y के लिए परीक्षा की तारीखें घोषित, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Sat, 10 Jul 2021 07:14 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 10 Jul 2021 07:14 PM IST
सार

भारतीय वायु सेना में ग्रुप X और ग्रुप Y ट्रेड में एयरमैन के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए CASB ने परीक्षा के तारीखों की घोषणा कर दी है। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड 24 घंटे पहले डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Air Force Recruitment 2021: Airforce Group X and Y Exam Dates Declared, Download Admit Card Here, safalta
Safalta.com/ Airforce Group X & Y Exam - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय वायु सेना में ग्रुप X और ग्रुप Y कैटेगरी में एयरमैन के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए सेन्ट्रल एयरमेन सेलेक्शन बोर्ड (CASB) ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वो अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके डाऊनलोड कर सकते हैं। साथ ही अगर आप अपनी परीक्षा की तैयारी में किसी तरह की मदद चाहते हैं तो आप सफलता के फ्री कोर्सेज को ज्वॉइन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस तारीख को होगा परीक्षा का आयोजन :
एयरमैन ग्रुप X और ग्रुप Y के इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई के बीच किया जाएगा। इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड अभ्यार्थियों के परीक्षा की तिथि से 24 से 48 घंटे पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों के परीक्षा की तिथि तथा परीक्षा के शहर की जानकारी जारी कर दी गई है औऱ अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट पर ईमेल आईडी तथा पासवर्ड के सहायता से देख सकते हैं। 
विज्ञापन


कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड :
अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड उनके परीक्षा से 24 से 48 घंटे पहले जारी किया जाएगा। उससे पहले अपने परीक्षा की तारीख तथा शहर जानने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध कैंडिडेट सेक्शन में संबंधित भर्ती के लॉगिन लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया टैब ओपन होगा जिसमें अभ्यर्थी अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड भर कर साइन इन करें। अब आपका प्रोविशनल एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। आप इसमें से अपनी परीक्षा की तारीख देख ले और परीक्षा की तारीख से 24 से 48 घंटे पहले इसी प्रक्रिया का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की वजह से बढ़ी थी परीक्षा की तारीख :
इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन पहले 18 से 22 अप्रैल तक होना था , लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। गौरतलब है कि एयरमैन ग्रुप X और ग्रुप Y के इन पदों के लिए नोटिफिकेशन जनवरी में जारी किया गया था औऱ आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी से 7 फरवरी तक चली थी। 


यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप यूपी SI, UPSSSC PET, SSC GD, AFCAT समेत किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको अभी सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। इन कोर्सेज में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेज तथा अन्य कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेज से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाऊनलोड करें सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दे और भी मजबूती।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed