फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS Raipur recruitment last date to apply for aiims senior resident posts is 15 feb sarkari naukri

AIIMS Raipur recruitment: एम्स रायपुर में 100 से अधिक पदों पर भर्तियां, आवेदन करने की आखिरी तारीख 

Tue, 15 Feb 2022 09:14 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 15 Feb 2022 09:14 AM IST
सार

AIIMS Raipur recruitment: एम्स रायपुर की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से सीनियर रेजिडेंट (गैर अकादमिक) के रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 132 है।

विज्ञापन
AIIMS Raipur recruitment last date to apply for aiims senior resident posts is 15 feb sarkari naukri
AIIMS Raipur recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

AIIMS Raipur recruitment: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर ने गैर अकादमिक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख मंगलवार,15 फरवरी, 2022 को निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह AIIMS रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsraipur.edu.in पर जाकर अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।

विज्ञापन

AIIMS Raipur recruitment: 132 है रिक्त पदों की संख्या
एम्स रायपुर की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से सीनियर रेजिडेंट (गैर अकादमिक) के रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 132 है। इस भर्ती में अधिकतम 45 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

AIIMS Raipur recruitment: शैक्षणिक योग्यता
एम्स रायपुर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातकोत्तर मेडिकल की डिग्री जैसे एमडी, एमएस, या डीएनबी या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा का होना जरूरी है। उम्मीदवारों को चयन के बाद डीएमसी/डीडीसी/एमसीआई/राज्य पंजीकरण की भी जरूरत होगी। अन्य शैक्षणिक योग्यताओं के बारे में जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन

AIIMS Raipur recruitment: आवेदन शुल्क
एम्स रायपुर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। एससी और एसटी वर्ग के लिए 800 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। वहीं, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। उम्मीदवार एनईएफटी के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। 

AIIMS Raipur recruitment: बैंक खाते का विवरण

बैंक का नाम- बैंक ऑफ इंडिया।
शाखा- टाटीबंध, रायपुर।
खाताधारक का नाम- एम्स, रायपुर।
खाता संख्या- 936320110000024
आईएफएससी बीकेआईडी- 0009363
एमआईसीआर कोड- 492013010

AIIMS Raipur recruitment: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  www.aiimsraipur.edu.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।

5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

6. अब सभी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।

7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

8. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed