फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS Patna Recruitment 2025: 152 Senior Resident Vacancies Announced, Apply here

AIIMS Patna Jobs: एम्स पटना में सीनियर रेजिडेंट की भर्ती, स्नातकोत्तर डिग्रीधारकों के लिए मौका! अभी करें आवेदन

Sat, 12 Jul 2025 04:13 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 12 Jul 2025 04:13 PM IST
सार

AIIMS Patna Senior Resident Vacancy 2025: एम्स पटना ने 152 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। मेडिकल क्षेत्र में स्नातकोत्तर डिग्री रखने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
AIIMS Patna Recruitment 2025: 152 Senior Resident Vacancies Announced, Apply here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

AIIMS Patna Recruitment: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), पटना ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 152 रिक्त पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबासाइट allmspatna.edu.in पर जाकर 30, जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

सीनियर रेजिडेंट के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर चिकित्सा डिग्री होनी चाहिए, जैसे कि एमडी/एमएस/डीएनबी/डीएम/एम.सीएच। विशेष रूप से क्लिनिकल हेमेटोलॉजी विभाग के लिए, जनरल मेडिसिन या पीडियाट्रिक्स में एमडी डिग्रीधारी उम्मीदवार भी पात्र माने जाएंगे। सभी डिग्रियाँ मान्यता प्राप्त संस्थानों से होनी चाहिए।

विज्ञापन


उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 जुलाई 2025 तक 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, PwD आदि को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना के लिए निर्धारित तिथि और नियमों का पालन अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

एम्स पटना सीनियर रेजिडेंट भर्ती के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य (General) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए 1,500 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आवेदकों को 1,200 रुपये शुल्क देना होगा।

सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार, भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen), महिलाएं (Female Candidates) और दिव्यांगजन (PwD) को आवेदन शुल्क से पूर्णतः छूट दी गई है। 

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  • सबसे पहले एम्स पटना की आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जाएं
  • अब "रिक्रूटमेंट" सेक्शन में जाएं और सीनियर रेजिडेंट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने ईमेल और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करें।
  • आवेदन पत्र में मान्य विवरण भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed