{"_id":"61a24a3dbbc403580e1dfaab","slug":"aiims-patna-recruitment-2021-last-date-to-apply-on-the-various-posts-of-aiims-patna-is-30-november-2021-know-how-to-apply-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIIMS Patna Recruitment 2021: एम्स पटना में 250 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नजदीक है आखिरी तारीख, जानिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
AIIMS Patna Recruitment 2021: एम्स पटना में 250 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नजदीक है आखिरी तारीख, जानिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया
Sat, 27 Nov 2021 08:40 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 27 Nov 2021 08:40 PM IST
सार
AIIMS Patna Recruitment 2021: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 नवंबर 2021 से शुरू की जा चुकी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2021 है। उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर दें।
विज्ञापन
AIIMS Patna Recruitment 2021
- फोटो : Social Media
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना में गैर स्वास्थ्य पदों पर भर्ती की आखिरी तारीख नजदीक है। इस भर्ती में 10वीं पास से लेकर सामान्य ग्रेजुएशन, नर्सिंग, इंजीनियर और लॉ ग्रेजुएट की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए भी पदों की व्यवस्था की गई है। भर्ती की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी।
विज्ञापन
जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह एम्स पटना की आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 नवंबर 2021 से शुरू की जा चुकी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2021 है।
विज्ञापन
एम्स पटना भर्ती के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
एम्स पटना भर्ती के लिए पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं मांगी गई है। इस भर्ती में 10वीं पास से लेकर 12वीं पास, बीए, बकॉम, बीएससी, लॉ ग्रेजुएट, एमए सोशल वर्क और बीएससी नर्सिंग या जीएनएम डिप्लोमा की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
एम्स पटना भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमी करना होगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये हैं, जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये रखे गए हैं। दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
एम्स पटना ग्रुप बी भर्ती के लिए पदों की संख्या
1. स्टोर कीपर के पद- 10
2. असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद- 1
3. जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पद- 4
4. जूनियर इंजीनियर (एसी एंड आर) के पद - 4
5. लीगल असिस्टेंट के पद - 1
6. नर्सिंग ऑफिसर के पद - 200
7. मेडिको सोशल वर्कर के पद - 3
8. सैनिटरी इंस्पेक्टर ग्रेड 2 को पद - 8
एम्स पटना भर्ती ग्रुप सी के लिए पदों की संख्या
1. स्टेनोग्राफर के पद - 16
2. जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के लिए पद- 18
3. स्टोरकीपर कम क्लर्क के लिए पद - 25
4. जूनियर वॉर्डन के पद - 6
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए जल्द से जल्द अपना आवेदन कर दें। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भी जमा करने होंगे।