{"_id":"60e6d4d2b91b7e20c40782c2","slug":"aiims-m-s-c-nursing-result-declared-for-2021-session-check-it-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान: एमएससी नर्सिंग रिजल्ट 2021 जारी, ऐसे चेक करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान: एमएससी नर्सिंग रिजल्ट 2021 जारी, ऐसे चेक करें
Thu, 08 Jul 2021 04:09 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 08 Jul 2021 04:09 PM IST
सार
- जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी वे आधिकारिक वेबसाइट https://www.aiimsexams.ac.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
- फोटो : फाइल
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने एमएससी नर्सिंग रिजल्ट 2021 जारी कर दिया है। एम्स एमएससी नर्सिंग रिजल्ट संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी वे आधिकारिक वेबसाइट https://www.aiimsexams.ac.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को काउंसलिंग/सीट आवंटन के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-LIVE: आयोजित होने जा रही है सेना भर्ती रैली, आठवीं व दसवीं पास कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
27 जून को आयोजित की गई थी परीक्षा
एमएससी एम्स नई दिल्ली, एम्स भोपाल, एम्स भुवनेश्वर, एम्स जोधपुर, एम्स पटना, एम्स रायपुर और एम्स ऋषिकेश के लिए नर्सिंग कोर्स प्रवेश परीक्षा 27 जून को आयोजित की गई थी। सीट आवंटन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। ऑनलाइन सीट आवंटन के विकल्प भरने, नियम और प्रक्रियाओं के लिए समय सारिणी नियत समय में प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-यूपीएससी: आयोग ने 800 से भी ज्यादा पदों पर निकालीं हैं भर्तियां, 21 नवंबर को होगी भर्ती परीक्षा
अधिसूचना के अनुसार, यदि सीट आवंटन के पहले दौर के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों से सीटों की वास्तविक संख्या नहीं भरी जाती है, तो अन्य योग्य उम्मीदवारों को सीट आवंटन के बाद के दौर में बुलाया जा सकता है। हालांकि यह तभी संभव है जब पहली बार बुलाए गए अभ्यर्थियों के बाद भी सीट खाली बचे। सभी उम्मीदवार जिन्होंने एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना परिणाम www.aiimsexams.ac.in की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के साथ देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना विवरण दर्ज करना होगा और उसके बाद उनका रिजल्ट खुल जाएगा। जिसे वह डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।