फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS Jodhpur Recruitment 2021 for 106 Senior Resident Posts Last date to apply is June 21

एम्स भर्ती 2021: 100 से ज्यादा पदों पर नौकरियों के लिए आवेदन की आखिरी तिथि नजदीक

Sun, 20 Jun 2021 10:39 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 20 Jun 2021 10:39 PM IST
सार

सीनियर रेजीडेंट पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमडी, एमएस और डीएनबी की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 45 साल होनी चाहिए।

विज्ञापन
AIIMS Jodhpur Recruitment 2021 for 106 Senior Resident Posts Last date to apply is June 21
सरकारी नौकरी : एम्स भर्ती 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर ने सीनियर रेजीडेंट पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए एम्स, जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बेहद नजदीक है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in के जरिए जल्द से जल्द अप्लाई कर लें।

विज्ञापन


कुल रिक्तियां 106
कुल सीनियर रेजीडेंट रिक्तियों की संख्या 106 है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जून, 2021 है। ऐसे में अभ्यर्थी समय सीमा से पहले इन पदों के लिए जरूर आवेदन कर लें। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए डायरेक्ट लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन रिक्तियों के लिए 45 साल से ज्यादा उम्र के अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें : रेलवे भर्ती : साढ़े तीन हजार नौकरियों के लिए आवेदन आमंत्रित, यहां पढ़ें पात्रता और तारीखें
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन पात्रता एवं योग्यता
 

सीनियर रेजीडेंट पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमडी, एमएस और डीएनबी की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 45 साल होनी चाहिए। इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 मई से ही शुरू हो चुकी है। जनरल अभ्यर्थियों के लिए इन पदों पर आवेदन के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये रखी गई है। जबकि, ओबीसी, एससी एवं एसटी कैटिगिरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये रखा गया है।


चयन प्रक्रिया

इन रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। सिंगल पोस्ट के लिए 06 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा और उसके बाद जिसका प्रदर्शन बेहतर होगा उसे चुना जाएगा। चुने हुए अभ्यर्थी को हर महीने 18,750 + 6,600 रुपये का वेतन अन्य भत्तों के साथ दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed