फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Western railway apprentice recruitment 2021 for 3591 posts, 10th pass candidates can apply

रेलवे भर्ती : साढ़े तीन हजार नौकरियों के लिए आवेदन आमंत्रित, यहां पढ़ें पात्रता और तारीखें

Sun, 20 Jun 2021 08:31 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 20 Jun 2021 08:31 PM IST
सार

पश्चिम रेलवे, मुंबई मुख्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 3591 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। सभी 3591 पदों पर अप्रेंटिस के तहत भर्ती की जाएगी। 

विज्ञापन
Western railway apprentice recruitment 2021 for 3591 posts, 10th pass candidates can apply
रेलवे भर्ती 2021

विस्तार

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में सुनहरा मौका है। रेलवे में साढ़े तीन हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। ये भर्तियां दसवीं पास युवाओं के लिए हैं। पश्चिम रेलवे, मुंबई मुख्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 3591 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। सभी 3591 पदों पर अप्रेंटिस के तहत भर्ती की जाएगी। 

विज्ञापन


पश्चिम रेलवे की ओर से अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही, भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी पश्चिम रेलवे की रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, रतलाम सहित पश्चिम रेलवे के 13 डिवीजन में की जाएगी। इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर आदि के रिक्त पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी आगे पढ़ें ...
विज्ञापन


पदों का विवरण 

 

क्र सं डिवीजन और सेवा प्रभाग पद
1 मुंबई डिवीजन (एमएमसीटी) 738
2 अहमदाबाद डिवीजन (एडीआई) 611
3 वडोदरा (बीआरसी) डिवीजन 489
4 रतलाम डिवीजन (आरटीएम) 434
5 भावनगर डिवीजन (बीवीपी) 210
6 दाहोद (डीएचडी) डब्ल्यू/शॉप 187
7 राजकोट डिवीजन (आरजेटी) 176
8 हेडक्वार्टर ऑफिस 83
9 भावनगर (बीवीपी) डब्ल्यू / शॉप 73
10 महालक्ष्मी (एमएक्स) डब्ल्यू/शॉप 64
11 साबरमती (एसबीआई) इंजीनियरिंग डब्ल्यू/शॉप, अहमदाबाद 60
12 प्रताप नगर (पीआरटीएन) डब्ल्यू/शॉप, वडोदरा 45
13 साबरमती (एसबीआई) सिग्नल डब्ल्यू/शॉप, अहमदाबाद 25
14 अन्य विभिन्न विभागीय रिक्त पद 396
  कुल पद 3591
 

महत्वपूर्ण तिथियां 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि -25 मई, 2021 (सुबह 11 बजे) 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि -24 जून, 2021 (शाम 5 बजे)


आवेदन शुल्क - आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा।


आयु सीमा - 24 जून 2021 को अभ्यर्थी की आयु 15 वर्ष से अधिक और 24 वर्ष से कम होनी चाहिए।  


योग्यता और चयन प्रक्रिया समेत अन्य जानकारियां आगे पढ़ें 

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ दसवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास संबंधित विषय में एनसीवीटी/एससीवीटी का आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। 
 

  • चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन दसवीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। 
  • वेतन - चयनित आवेदकों को 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 


आधिकारिक वेबसाइट
 

आधिकारिक अधिसूचना 


यह भी पढ़ें -

डीएसएसएसबी भर्ती : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 7,236 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए

बीएसएफ एयर विंग :  ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती शुरू, मिलेगी साढ़े तीन लाख तक की सैलरी



 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed