फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS INI SS July 2023 registration last date extended apply online at aiimsexams.ac.in

AIIMS INI SS July 2023: एम्स आईएनआई एसएस आवेदन की आखिरी डेट बढ़ी, ऐसे करें फटाफट आवेदन

Thu, 06 Apr 2023 01:00 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 06 Apr 2023 01:00 PM IST
सार

AIIMS INI SS July 2023 Registration Last Date: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की एम्स आईएनआई एसएस जुलाई 2023 पंजीकरण की प्रक्रिया को एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
AIIMS INI SS July 2023 registration last date extended apply online at aiimsexams.ac.in
AIIMS (एम्स) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AIIMS INI SS July 2023 Registration Last Date: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की एम्स आईएनआई एसएस जुलाई 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया का आज यानी छह अप्रैल, 2023 आखिरी दिन था। जिसे अब एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। जो उम्मीदवार एम्स अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से अब सात अप्रैल 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन

AIIMS INI SS July 2023: लिखित परीक्षा 29 अप्रैल को होगी

एम्स आईएनआई एसएस की आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च को शुरू हुई थी। आवेदन की प्रक्रिया आज आज यानी छह अप्रैल, 2023 को समाप्त हो रही थी। लेकिन अब यह सात अप्रैल तक चलेगी। प्रवेश पत्र 21 अप्रैल को जारी किया जाएगा और लिखित परीक्षा 29 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो चरणों में प्रदर्शन मूल्यांकन के आधार पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी और पूछे गए प्रश्नों की संख्या 80 होगी। प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन होगा।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

AIIMS INI SS July 2023: एम्स आईएनआई एसएस के लिए कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवार जो प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं - 

  • उम्मीदवार सबसे पहले एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।

  • होम पेज पर उपलब्ध एम्स आईएनआई एसएस 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार आवश्यक विवरण दर्ज कर सकते हैं।

  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर मैसेज आएगा- आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।

  • कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी प्रिंट आउट करके अपने पास रखें।

विज्ञापन

परीक्षा विवरण

एम्स आईएनआई एसएस जुलाई 2023 सत्र की परीक्षा 29 अप्रैल, 2023 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को 4,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आईएनआई एसएस 2023 एडमिट कार्ड 21 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। एम्स आईएनआई एसएस जुलाई 2023 का रिजल्ट 5 मई को घोषित होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed