फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS CRE Result 2025: AIIMS Recruitment Result Declared, Download PDF Here; Details here

AIIMS CRE Result 2025: एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ

Thu, 25 Sep 2025 11:38 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 25 Sep 2025 11:38 AM IST
सार

AIIMS CRE Result 2025: एम्स ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अब अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट या दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपने पदानुसार रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
AIIMS CRE Result 2025: AIIMS Recruitment Result Declared, Download PDF Here; Details here
Delhi AIIMS - फोटो : ANI

विस्तार

AIIMS CRE Result 2025: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE) 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पदानुसार रिजल्ट तुरंत चेक कर सकते हैं। सफल अभ्यर्थी अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।

विज्ञापन

25 और 27 अगस्त को हुई थी परीक्षा

एम्स ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2025 का आयोजन 25 और 27 अगस्त 2025 को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर सीबीटी (Computer Based Test) मोड में करवाया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था, जो अब समाप्त हो गया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देश के प्रमुख एम्स, ईएसआईसी, राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली और अन्य बड़े हॉस्पिटल में ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न रिक्त पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई 2025 तक पूरी कर ली गई थी।

AIIMS CRE 2025 Selection Process: चयन प्रक्रिया

एम्स सीआरई 2025 के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण जैसे कई चरण शामिल हैं। लिखित परीक्षा में, उम्मीदवारों को दो अलग-अलग खंडों से प्रत्येक चार अंकों के कुल 100 MCQ दिए जाएंगे। दूसरे दौर में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

उम्मीदवार एम्स सीआरई परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in. पर जाएं।
  • अब, पृष्ठ के दाहिने कोने पर दिए गए 'परिणाम: सामान्य भर्ती परीक्षा (सीआरई) -2025' पर क्लिक करें।
  • 'अधिसूचना' पर क्लिक करें और फिर उस परिणाम पीडीएफ का चयन करें जिसके लिए वे परीक्षा में उपस्थित हुए हैं।
  • एम्स सीआरई परिणाम पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed