फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIBE 18 final answer key 2023 out at allindiabarexamination.com, read here

AIBE 18 Exam 2023: ऑल-इंडिया बार एग्जामिनेशन की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से करें चेक; पढे़ें पूरा विवरण

Thu, 21 Mar 2024 02:32 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 21 Mar 2024 02:32 PM IST
सार

AIBE 18 Exam 2023: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल-इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 18वीं की अंतिम उत्तर कुंजी आज जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे बताएं तरीके से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
AIBE 18 final answer key 2023 out at allindiabarexamination.com, read here
अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AIBE 18 Exam 2023: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल-इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 18वीं की अंतिम उत्तर कुंजी आज, यानी 21 मार्च को जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर  जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावी अंको की गणना कर सकते हैं। एआईबीई 18 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन

पास होने के लिए कितने अंक चाहिए
एआईबीई 18 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अनारक्षित (यूआर) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

AIBE 18 Exam 2023: कब आएगा रिजल्ट?
परीक्षा योजना के अनुसार, एआईबीई 18वीं परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। बीसीआई ने कहा है कि वह एआईबीई 18वीं अंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ उठाई गई किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं करेगा, क्योंकि जो उम्मीदवार एआईबीई 18वीं अनंतिम उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं थे, उन्हें 20 दिसंबर तक इसके खिलाफ आपत्ति उठाने की अनुमति दी गई थी। एआईबीई18वीं परीक्षा परिणाम के साथ स्कोर स्कोरकार्ड भी जारी कर सकता है।

विज्ञापन

AIBE 18 Exam 2023: उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
सबसे पहले उम्मीदवार बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर जाएं
होमपेज पर एआईबीई 18 उत्तर कुंजी 2023 पर क्लिक करें।
एक नई विंडो खुलेगी, लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
एआईबीई 18 की अंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed