{"_id":"680c48733fc7b672c1006985","slug":"ai-career-coaching-ask-ai-your-career-questions-your-digital-coach-guide-future-know-details-2025-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AI Career Coaching: एआई से पूछें करियर से जुड़े सवाल, अब डिजिटल कोच दे सकता है आपके भविष्य को सही दिशा","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
AI Career Coaching: एआई से पूछें करियर से जुड़े सवाल, अब डिजिटल कोच दे सकता है आपके भविष्य को सही दिशा
Sat, 26 Apr 2025 08:14 AM IST
शिवम गर्ग
टॉमस चामोरो-प्रेमुजिक, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
टॉमस चामोरो-प्रेमुजिक, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 26 Apr 2025 08:14 AM IST
सार
AI for Jobs: करियर से जुड़े सवाल पूछने के लिए आप चैटजीपीटी के प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे आप एआई से पूछ सकते हैं, मैं अपने करियर के बारे में अनिश्चित हूं। क्या आप मुझे मेरी ताकत और रुचियों को पहचानने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस
- फोटो : Freepik
विस्तार
AI Career Coaching: चाहे आप अभी अपना करियर शुरू करने जा रहे हों, या उसमें बदलाव करना चाह रहे हों या फिर एक लीडर के रूप में आगे बढ़ने की चाहत रखते हों, किसी भी स्थिति में आपको एक करियर कोच की जरूरत पड़ेगी ही। हालांकि, ज्यादातर लोग करियर कोच की मदद लेने से इसलिए कतराते हैं, क्योंकि उनके पीछे काफी पैसा और समय खर्च होता है। इसी कारण इन्सान किसी सस्ते और कम समय लेने वाले विकल्प की तलाश करता है।
विज्ञापन
ऐसे में लोग पारंपरिक करियर कोच के बजाय अब चैटजीपीटी, परप्लेक्सिटी, डीपसीक और क्लाउड जैसे जेनरेटिव एआई टूल्स का रुख कर रहे हैं। इन टूल्स तक आप आसानी से पहुंच सकते हैं, इनसे आपके समय की बचत होती है और इन्हें आप अपनी जरूरतों के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
करियर में स्पष्टता के लिए
करियर से जुड़े सवाल पूछने के लिए आप चैटजीपीटी के प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे आप एआई से पूछ सकते हैं, मैं अपने करियर के बारे में अनिश्चित हूं। क्या आप मुझे मेरी ताकत और रुचियों को पहचानने में मदद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप यह भी पूछ सकते हैं कि यदि मैं अपना रिज्यूमे अपलोड करता हूं, तो क्या आप इसकी समीक्षा करके मेरी क्षमता और रोजगार से जुड़ी योग्यता पर फीडबैक दे सकते हैं? एआई के सुझावों से आपको अपनी रुचियों को समझने में मदद मिलेगी।रिज्यूमे और लिंक्डइन
एक मजबूत रिज्यूमे और लिंक्डइन प्रोफाइल पेशेवर जगत में आपको बाकी लोगों से अलग दिखने में मदद करती है। एआई आपको आकर्षक जानकारियां प्रदान करता है, जिससे आप रिज्यूमे और अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल में सुधार कर सकते हैं। एक अच्छा रिज्यूमे और लिंक्डइन प्रोफाइल तैयार करने के लिए एआई से पूछंे, क्या आप मेरे अनुभव के आधार पर रिज्यूमे के लिए एक पेशेवर सारांश लिखने में मदद कर सकते हैं? या मैं अपने रिज्यूमे में अपनी उपलब्धियों को कैसे माप सकता हूं?
विज्ञापन
