फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Agniveer Recruitment rally for banglore zone will held from 1 to 3 november

Agniveer Recruitment: बेंगलुरु में इन तारीखों को होगी अग्निवीर महिला भर्ती रैली, इस तरह से करें आवेदन

Wed, 10 Aug 2022 02:55 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 10 Aug 2022 02:55 PM IST
सार

Agniveer Recruitment: अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.Joinindianarmy.nic.in पर जाकर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

विज्ञापन
Agniveer Recruitment rally for banglore zone will held from 1 to 3 november
Agniveer Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

Agniveer Recruitment: भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत महिलाओं के लिए भर्ती  रैली की तारीखें सामने आने लगी हैं। यह भर्ती रैली जनरल ड्यूटी श्रेणी के लिए होनी है। इसी के तहत अब बेंगलुरु में आयोजित की जाने वाली सेना भर्ती के लिए तारीख घोषित कर दी गई है। सैन्य बलों में महिलाओं की भर्ती रैली का आयोजन 01 नवंबर से लेकर 03 नवंबर, 2022 तक किया जाना निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन

यहां होगा भर्ती रैली का आयोजन
दी गई जानकारी के अनुसार महिला अग्निवीरों की भर्ती के लिए भर्ती रैली का आयोजन भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) बेंगलुरु द्वारा मानेकशॉ परेड मैदान में किया जाएगा। इस भर्ती रैली के माध्यम से कर्नाटक, केरल और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप और माहे की महिला उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिलेगी भर्ती
यह रैली सेना में सैन्य पुलिस कोर में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (महिला) के नामांकन के लिए आयोजित की जा रही है। भर्ती में नामांकन के लिए आयु, शिक्षा योग्यता और अन्य मानदंडों का विवरण मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, बेंगलुरु द्वारा 7 अगस्त को प्रकाशित अधिसूचना में दिया गया है। भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 अगस्त से 7 सितंबर तक होंगे।

विज्ञापन

पंजीकरण है अनिवार्य
अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.Joinindianarmy.nic.in पर जाकर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। 12 अक्तूबर, 2022 से लेकर 31 अक्तूबर, 2022 तक उम्मीदवारों को उनके प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed