Indian Army Agniveer: अग्निवीर स्कीम लागू होने के बाद क्या जरूरी मापदंडों में भी हुआ है बदलाव, जानें आवेदन करने के लिए किन योग्यताओं की पड़ेगी जरूरत
इंडियन आर्मी में अग्निवीर स्कीम के तहत जवानों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2022 से शुरू होगी। इस भर्ती में 23 साल तक के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे।
विस्तार
अग्निवीर स्कीम के तहत सेना में जवानों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आर्मी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती के जरिए आर्मी में जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, टेक्निकल (एविएशन/ एम्युनिशन एग्जामनर), क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन 10वीं पास और ट्रेड्समैन 8वीं पास के पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन कर सकेंगे। वहीं अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
क्या जरूरी मापदंडों में हुआ है बदलाव :
सेना में युवाओं की भर्ती के लिए अग्निवीर स्कीम के लागू किये जाने के बाद अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या सेना में भर्ती के लिए पहले से तय पैमानों में भी बदलाव हुआ है। हालांकि अभ्यर्थियों को इस संबंध में चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल आर्मी में जवानों की भर्ती के लिए सभी तय पैमाने पहले की ही तरह हैं और इनमें कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। सिर्फ इस साल अग्निवीर स्कीम के तहत आर्मीमें भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में दो साल की छूट प्रदान की गई है। अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में यह छूट इसलिए दी गई है क्योंकि पिछले कई सालों से सेना में जवानों की भर्ती नहीं हुई थी। इस दौरान ओवरऐज हो चुके अभ्यर्थियों को सेना में शामिल होने का मौका देने के लिए उम्र सीमा में छूट दी गई है।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :
जनरल ड्यूटी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को कक्षा 10वीं में न्यूनतम 45 प्रतिशत नंबरों के साथ पास होना आवश्यक है। वहीं टेक्निकल एविएशन और एम्यूनेशन पदों के लिए फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स औरइंग्लिश सब्जेक्ट्स में 50 प्रतिशत नंबरों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। क्लर्क/ स्टोरकीपर पदों के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी स्ट्रीम से न्यूनतम 60 प्रतिशत नंबरों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है तथा अंग्रेजीएवं मैथ्स में 50 प्रतिशत नंबर होने जरूरी हैं। जबकि ट्रेड्समैन के पदों पर 10वीं और 8वीं पास की अलग-अलग भर्ती की जाएगी और इनके लिए सभी विषयों में 33 प्रतिशत नंबर होने अनिवार्य हैं। साथ ही ऊपर दिएगए सभी पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीटरिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।