AAI Recruitment 2022: स्नातकों के लिए 400 नौकरियां, जहां मिलेगी डेढ़ लाख तक सैलरी
जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 40,000 से लेकर 1,40,000 रुपये सैलरी दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार पूरी खबर पढ़ें या आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
विस्तार
AAI Recruitment 2022: एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से जूनियर एग्जीक्यूटिव के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। विभाग ने योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट और इंजीनियर उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं।
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक तय तारीख से उम्मीदवार एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 40,000 से लेकर 1,40,000 रुपये सैलरी दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार पूरी खबर पढ़ें या आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
AAI Recruitment 2022: इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 15 जून, 2022 से कर दी गई थी। वहीं, विभाग ने आवेदन की आखिरी तारीख 14 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही आमंत्रित किए गए हैं। इसलिए किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर लें।
AAI Recruitment 2022: इतने पदों पर है भर्ती
एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 400 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा में उनके प्रदर्शन और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
AAI Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फीजिक्स और गणित में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। या फिर संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा 14 जुलाई, 2022 तक अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, ऊपरी आयु सीमा में पीडब्ल्यूडी के लिए 10 साल, एससी/एसटी के लिए 5 साल और ओबीसी (गैर-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए 3 साल की छूट है।
AAI Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन / वॉयस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। डीवी/वॉयस टेस्ट के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर केवल एएआई की वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे।
AAI Recruitment 2022: आवेदन करने के चरण
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर, “करिअर” टैब पर क्लिक करें।
- विज्ञापन के तहत एएआई में जूनियर कार्यकारी (वायु यातायात नियंत्रण) के पद के लिए सीधी भर्ती के खिलाफ उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।