3700 सरकारी पदों पर भर्ती, लाखों का पैकेज
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने स्वास्थ्य विभाग, बिहार में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। इन पदों में नर्सिंग (Hostess) के पद शामिल हैं।
पदों की कुल संख्या 3757 है। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता नर्सिंग में डिप्लोमा या डिग्री निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के लिए उम्र सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
महिला उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 01 अगस्त, 2014 से की जायेगी। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। विज्ञापित पदों के लिए 9,300 से 34,800 रुपये (ग्रेड पे 4600 रुपये) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
इस तरह से करें आवेदन
योग्य उम्मीदवार केवल ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।
अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग के आवेदकों के लिए 375 रुपये, जबकि आरक्षित वर्ग को केवल 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा।
योग्य उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी, 2015 से प्रारंभ है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी, 2015 निर्धारित की गई है।
पूर्ण रूप से ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 फरवरी, 2015 है। पंजीकरण व अन्य आवश्यक जानकारी एवं निर्देश के लिए उम्मीदवार बिहार एसएससी की वेबसाइट http://bssc.bih.nic.in./ पर या http://gnm.bsscpatna.com/ पर लॉग ऑन करें।