पुलिस विभाग में भर्ती, 12वीं पास पाएं नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुद्दुचेरी सरकार ने पुलिस विभाग में योग्य उम्मीदवारों के लिए पुलिस कांस्टेबल के कुल 211 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों की भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
इन पदों में सामान्य वर्ग के 106 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 79 पद, अनुसूचित जाति के 6 पद, अनुसूचित जनजाति के 4 पद व अन्य 16 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं या समकक्ष रखी गयी है।
विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 22 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 30 सितंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापित पदों हेतु 5,200 से 20,200 रुपये (ग्रेड पे 2000 रुपये ) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 171 सेमी. तथा सीने की चौड़ाई 81 सेमी (बिना फुलाव) होनी चाहिए।
इस प्रकार से करें आवेदन
इन पदों पर केवल ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन 20 अक्टूबर, 2014 से प्रारंभ है।
इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेडिकल परीक्षण के बाद मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसका प्रिंट आउट संबंधित दस्तावेजों के साथ दिए गए पते 'द सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (हेडक्वार्टर), न. 2, दुमास गली, पुलिस हेड क्वार्टर, पुद्दुचेरी' पर रजिस्टर्ड डॉक के माध्यम से 20 नवंबर, 2014 तक भेजें। ऑनलाइन आवेदन व अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://police.pondicherry.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।