फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   12th passed student could be applying for government jobs.

टीचर बनने का बेहतरीन मौका, करें आवेदन

Wed, 07 Jan 2015 12:06 PM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 12:06 PM IST
विज्ञापन
12th passed student could be applying for government jobs.

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) ने उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन प्रकाशित कर दिया है। सरकारी टीचर बनने के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए है। परीक्षा में दो पेपर आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


पहला पेपर उन आवेदकों के लिए होगा जो कक्षा 1-5 तक के अध्यापक बनना चाहते हैं। जिसकी शैक्षिक योग्यता 12वीं व शिक्षा क्षेत्र से संबंधित डिप्लोमा/डिग्री है। दूसरा पेपर उन आवेदकों के लिए होगा जो कक्षा 6-8 तक के अध्यापक बनना चाहते हैं। जिसकी शैक्षिक योग्यता स्नातक व बीएड/शिक्षा क्षेत्र से संबंधित डिप्लोमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


इस परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदकों को एक लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में नकारात्मक अंक का प्रावधान नहीं है। लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे जिसके लिए 150 अंक निर्धारित किए गए हैं। लिखित परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा। आरक्षित वर्ग को 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें, आवेदन

12th passed student could be applying for government jobs.

उत्तराखंड टीईटी में आवेदन के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यूटीईटी में किसी एक पेपर में आवेदन करने के लिए सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए तथा आरक्षित वर्ग को 300 रुपए जबकि दोनों पेपर में आवेदन करने के लिए सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग को 1000 रुपए तथा आरक्षित वर्ग को 500 रुपए परीक्षा शुल्क के रूप में जमा करना होगा।

आवेदन के लिए यूटीईटी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्णरूप से भरे हुए ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट के माध्यम से दिए गए पते 'सचिव, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर, नैनीताल पिन कोड-244715' पर भेजे। ऑनलाइन आवेदन 5 जनवरी, 2015 से प्रारंभ है।

आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करने की आखिरी तारीख 27 जनवरी, 2015 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://ubse.uk.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed