{"_id":"6ac5e4789ac91340780943c8","slug":"bseb-sav-class-6-admit-card-hall-ticket-to-be-released-on-october-9-exam-on-october-24-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमुलतला आवासीय विद्यालय: 9 अक्तूबर को जारी होगा एडमिट कार्ड, 24 को परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सिमुलतला आवासीय विद्यालय: 9 अक्तूबर को जारी होगा एडमिट कार्ड, 24 को परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड
Wed, 07 Oct 2026 11:55 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:55 AM IST
सार
बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 2027 का एडमिट कार्ड 9 अक्तूबर को जारी होगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 24 अक्तूबर को दोपहर 1 से 3:30 बजे तक होगी। कुल 120 सीटों पर दाखिले के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
BSEB SAV Class 6 Admit Card
- फोटो : AI Generated
विस्तार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बीएसईबी सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 2027 का एडमिट कार्ड 9 अक्तूबर 2026 को जारी करेगी। जिन विद्यार्थियों ने कक्षा 6 में दाखिले के लिए आवेदन किया है, वे अपने अभिभावकों की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लेना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा कब आयोजित होगी?
बीएसईबी के अध्यक्ष त्यागराजन एसएम के अनुसार, सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिले के लिए प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 24 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 1 बजे से शाम 3:30 बजे तक चलेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। यानी उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 6 की मुख्य प्रवेश परीक्षा 2027-28 में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसलिए प्रारंभिक परीक्षा विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए ‘एडमिट कार्ड प्रारंभिक परीक्षा’ लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां विद्यार्थी को अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड या ओटीपी दर्ज करना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड भरकर ‘एडमिट कार्ड खोजें’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखाई देने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांचें। सही जानकारी होने पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X