{"_id":"66dd83e6b9f899b4fd0974ea","slug":"bpsc-bpsc-teacher-recruitment-exam-result-will-be-released-soon-correction-window-will-open-from-sept-9-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC: सरकार की हरी झंडी के बाद बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम होगा जारी, नौ सितंबर से आपत्ति कराएं दर्ज","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
BPSC: सरकार की हरी झंडी के बाद बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम होगा जारी, नौ सितंबर से आपत्ति कराएं दर्ज
Sun, 08 Sep 2024 04:30 PM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Sun, 08 Sep 2024 04:30 PM IST
सार
BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। सरकार से स्पष्ट आदेश प्राप्त होने के बाद यह परिणाम जारी होगा।
विज्ञापन
बीपीएससी
- फोटो : फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम सरकार के रोस्टर पूरा न होने के कारण जारी नहीं हो पा रहा है। दरअसल विज्ञापन नए रोस्टर के हिसाब से निकाला गया था। जिसमें 65 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया था। इसलिए सरकार के स्पष्ट आदेश न आने तक परिणाम जारी नहीं किया जाएगा। हालांकि न्यायालय में मामला लंबित है, इसलिए स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं हो पा रही है। आयोग ने तीसरे चरण की सभी परीक्षाओं का मॉडल उत्तर जारी कर दिया है। इस माह के अंत तक या अगले माह के पहले सप्ताह तक परिणाम जारी किया जा सकता है। बता दें कि इस दौरान 87774 पदों पर नियुक्ति की जानी है।
9-14 सितंबर तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले वे परीक्षार्थी जिन्हें आयोग के मॉडल उत्तर से आपत्ति है, वे साक्ष्य और सही तथ्य के आधार पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने कक्षा 1 से 12 तक का मॉडल उत्तर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
9-14 सितंबर तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले वे परीक्षार्थी जिन्हें आयोग के मॉडल उत्तर से आपत्ति है, वे साक्ष्य और सही तथ्य के आधार पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने कक्षा 1 से 12 तक का मॉडल उत्तर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन