फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   at the age of 35 why do you start hating your job

35 की उम्र तक होने लगती है नौकरी से नफरत, रिसर्च में हुआ खुलासा

Thu, 24 Aug 2017 04:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Thu, 24 Aug 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
at the age of 35 why do you start hating your job

हर किसी को अपनी नौकरी से कोई न कोई शिकायत अवश्य रहती है। अमेरिका में हुए एक हालिया अध्ययन में देखा गया है कि करीब 75 फीसदी कर्मचारी अपने कार्य में पूरी रुचि नहीं लेते। ये समस्या 35 की उम्र के बाद और बढ़ जाती है। ह्यूमन रिसोर्स फर्म रॉबर्ट हाफ यूके द्वारा कराए गए सर्वे में एक नई बात सामने आई है। 35 साल से ज्यादा उम्र के 6 में से हर 1 ब्रिटिश वर्कर्स ने बताया कि वे जॉब में खुशी महसूस नहीं करते हैं।  2,000 से ज्यादा लोगों पर यह सर्वे किया गया था।

विज्ञापन


55 साल से ज्यादा उम्र के करीब एक तिहाई लोगों ने बताया कि उनको महसूस होता है कि उनके काम को सराहा नहीं जाता है जबकि 16 फीसदी ने कहा कि वर्कप्लेस पर उनका कोई फ्रेंड नहीं है। सिटी ऐंड गिल्ड्स के एक पोल में यह बात सामने आई की उम्रदराज वर्कर्स के पांचवें हिस्से का मानना था कि उनके एंप्लॉयर्स सभी आयु वर्ग स्टाफ को वैल्यू नहीं देता है।
विज्ञापन

पढ़ें- साल 2018 से IIT में होगी एडमिशन की ऑनलाइन परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


35 की उम्र के बाद कर्मचारियों को लगने लगता है कि उनकी कम्पनी में उन्हें पर्याप्त महत्व नहीं दिया जा रहा है। ऐसी समस्या हाई रैंकिंग पोजिशन वाले एंप्लॉयिस के साथ ज्यादा देखने को मिलती है। उनको लगता है कि करियर को आगे बढ़ाने के लिए वे कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed