{"_id":"6a8aace3fd83fc4eb50ad393","slug":"ecor-apprentice-recruitment-2026-notification-out-for-1-599-posts-check-application-dates-2026-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ECoR Vacancy: रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब से और कौन कर सकता है आवेदन? जानें डिटेल","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
ECoR Vacancy: रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब से और कौन कर सकता है आवेदन? जानें डिटेल
Sun, 23 Aug 2026 01:53 PM IST
Shahin Praveen
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:53 PM IST
सार
East Coast Railway Apprentice Recruitment: पूर्वी तट रेलवे ने अप्रेंटिस के 1,599 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 26 अगस्त से आवेदन कर सकेंगे। भर्ती से जुड़ी योग्यता, तारीख और अन्य जरूरी जानकारी यहां देखें।
विज्ञापन
रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
ECoR Apprentice Recruitment: पूर्वी तट रेलवे (ECoR) ने अप्रेंटिस के 1,599 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती अप्रेंटिसशिप अधिनियम, 1961 के तहत होगी। भर्ती प्रक्रिया की जिम्मेदारी रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC), भुवनेश्वर को दी गई है।
विज्ञापन
इच्छुक उम्मीदवार 26 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयन रेलवे के अलग-अलग डिवीजन, वर्कशॉप और मुख्यालय में विभिन्न ट्रेडों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
श्रेणीवार देखें रिक्तियों का विवरण
| श्रेणी | पदों की संख्या |
|---|---|
| सामान्य (UR) | 633 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 251 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 116 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 435 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 164 |
| दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD) | 50 |
| पूर्व सैनिक (ESM) | 42 |
| कुल पद | 1,599 |
Trending Videos
आवेदन के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता?
- शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो।
- तकनीकी योग्यता: संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना जरूरी है। आईटीआई प्रमाणपत्र NCVT से मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
- आयु सीमा: आयु सीमा में छूट की बात करें तो एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी। वहीं, पूर्व सैनिकों को रक्षा बलों में की गई सेवा के आधार पर 10 साल से अधिक सेवा अवधि के साथ 3 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
- उपलब्ध ट्रेड: फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, बढ़ई, पेंटर, डीजल मैकेनिक, स्टेनोग्राफर, ब्लैकस्मिथ, ड्रिलर, ब्रिज इरेक्टर, शीट मेटल वर्कर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वायरमैन, रेफ्रिजरेशन और एसी मैकेनिक, प्लंबर, सिविल ड्राफ्ट्समैन, मोटर वाहन मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, लैब टेक्नीशियन, सारंग, ग्राइंडर, मेसन और मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन आदि।
विज्ञापन
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
आवेदन शुल्क की बात करें तो एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। वहीं, अन्य सभी उम्मीदवारों को 100 आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।
जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवारों को आवेदन करते समय इन दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करनी होगी:
- 10वीं की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट
- जन्मतिथि का प्रमाण, अगर 10वीं के प्रमाणपत्र में जन्मतिथि नहीं है
- संबंधित ट्रेड की ITI की सभी सेमेस्टर की मार्कशीट
- एनसीवीटी/एससीवीटी का ट्रेड सर्टिफिकेट या प्रोविजनल सर्टिफिकेट
- एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग का जाति प्रमाणपत्र
- ईडब्ल्यूएस वर्ग का आय और संपत्ति प्रमाणपत्र
- PwBD उम्मीदवारों का दिव्यांगता प्रमाणपत्र
- पूर्व सैनिकों का डिस्चार्ज या सर्विस सर्टिफिकेट
- जहां लागू हो, फीस में छूट से संबंधित प्रमाणपत्र
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले RRC भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ECoR Apprentice Recruitment 2026-27 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- भर्ती का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता जांचें।
- अब ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, शैक्षिक योग्यता और ट्रेड दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज और फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांचकर सबमिट करें।