{"_id":"6260216f833d7b295c5517d6","slug":"woman-trampled-to-death-by-tusker-elephant-in-hazaribag-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारीबाग: हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला, एक सप्ताह में तीसरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारीबाग: हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला, एक सप्ताह में तीसरी घटना
Wed, 20 Apr 2022 08:36 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हजारीबाग
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 20 Apr 2022 08:36 PM IST
सार
झारखंड के हजारीबाग जिले के एक गांव में एक 45 वर्षीय महिला को एक हाथी ने कुचल कर मार डाला। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक हफ्ते में यह तीसरी घटना है जब जिले में ग्रामीणों को हाथियों ने मार डाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के हजारीबाग जिले में हाथी का आतंक बरकरार है। यहां एक महिला को टस्कर हाथी ने कुचलकर मार डाला। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक सप्ताह में इस तरह की ये तीसरी घटना है। इससे पहले भी यहां लोग टस्कर हाथी का शिकार बन चुके हैं। इससे पहले हाथी ने चलकुशा में बुजुर्ग दंपति की जान ले ली थी।
विज्ञापन
दरअसल,मंगलवार रात चरही की चनारो पंचायत के गांव चिचिकालका निवासी गोलापो देवी अपने एक रिश्तेदार के साथ रात एक शादी समारोह से अपने गांव चिचिकालका वापस लौट रही थी। उसी दौरान हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी को देखते ही गोलापो देवी का रिश्तेदार मौके से भाग निकला। वहीं, हाथी ने गोलापो देवी पर हमला कर दिया। हाथी के हमले के कारण गोलापो देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
भागने में सफल रहे उसके रिश्तेदार ने घटना की जानकारी ग्रामीणों और चर्चू पुलिस थाने को दी। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच की। पुलिस टीम ने शव को बरामद कर लिया है। ये जानकारी चर्चू पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी एम आजाद ने दी।
विज्ञापन
चर्चू पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी एम आजाद ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों ने पीड़ित के परिजनों को मुआवजे के रूप में 50,000 रुपये दिए हैं।