फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Woman lawyer dies after coming under wheels of earthmover in Jharkhand

Jharkhand: धनबाद में खोदाई करने वाले वाहन के नीचे आई महिला वकील, मौके पर ही मौत; जांच जारी

Mon, 02 Dec 2024 08:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद (झारखंड) Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 02 Dec 2024 08:20 PM IST
सार

Jharkhand: पुलिस ने बताया कि पेशे से वकील महिला अपने पति के साथ दोपहिया वाहन पर सवार थी, तभी एक अर्थमूवर (भारी निर्माण) ने पीछे से उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठी महिला नीचे गिर पड़ी और अर्थमूवर के पहियों के नीचे आ गईं।

विज्ञापन
Woman lawyer dies after coming under wheels of earthmover in Jharkhand
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के धनबाद जिले में सोमवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला एक भारी वाहन के नीचे आ गई, जब वह अपने पति के साथ दोपहिया वाहन पर घर लौट रही थी। पुलिस के मुताबिक, हादसा झरिया थाना क्षेत्र में कटरा मोड़ के पास हुआ। 

विज्ञापन


दोपहिया वाहन पर पति के साथ घर लौट रही थी महिला
पुलिस ने बताया कि पेशे से वकील महिला अपने पति के साथ दोपहिया वाहन पर सवार थी, तभी एक अर्थमूवर (भारी निर्माण) ने पीछे से उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठी महिला नीचे गिर पड़ी और अर्थमूवर के पहियों के नीचे आ गईं। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान नेहा वर्मा के रूप में हुई है, जो धनबाद कोर्ट में वकालत करती थीं।  उनके पति को खोई चोट नहीं आई। 
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम, ट्रकों में तोड़फोड़
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम की, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने घटनास्थल से अर्थमूवर को जब्त कर लिया। सिंदी के एसीडीपीओ आशीष कुमार सत्यम और झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। आक्रोशित लोगों ने कोयला लोड करने ट्रकों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि अर्थमूवर के चालक को जल्द पकड़ा जाएगा, जो मौके से फरार हो गया था और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed