{"_id":"62a3ab18ebcb6b119878449e","slug":"woman-beaten-to-death-over-witchcraft-in-lohardaga-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: लोहरदगा में जादू टोने के शक में महिला की पीट-पीटकर हत्या, 30 ग्रामीण हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: लोहरदगा में जादू टोने के शक में महिला की पीट-पीटकर हत्या, 30 ग्रामीण हिरासत में
Sat, 11 Jun 2022 02:05 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, लोहरदगा
पीटीआई, लोहरदगा
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 11 Jun 2022 02:05 AM IST
सार
लोगों ने हत्या कर महिला के शव को बोरे में भरकर एक झरने में फेंक दिया गया। शुक्रवार को पुलिस को शव मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के लोहरदगा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक महिला की जादू टोना करने के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला की उम्र करीब 55 साल थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर कुछ लोगों हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि सेरेंगडाग थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में जनवरी से अब तक किसी बीमारी के कारण पांच लोगों की मौत हो गई और ग्रामीणों ने दावा किया कि महिला ही इन मौतों के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन
आगे पुलिस ने कहा कि उसे अंतिम सांस लेने तक लाठियों से पीटा गया। उन्होंने बताया कि महिला के शव को बोरे में भरकर स्नेहा थाना क्षेत्र के धारधारिया झरने में फेंक दिया गया। शुक्रवार को पुलिस को शव मिला। पुलिस ने कहा कि हत्या के मामले में तीस लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन