{"_id":"657ae2ce53de69307b0e9895","slug":"winter-session-of-jharkhand-assembly-will-start-from-tomorrow-know-all-updates-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: कल से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र; धीरज साहू कैश कांड सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: कल से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र; धीरज साहू कैश कांड सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Thu, 14 Dec 2023 04:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 14 Dec 2023 04:41 PM IST
सार
कल से झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होगा। इससे पहले आज विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने सर्वदलीय बैठक की। इसमें सत्ता पक्ष सहित अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने गुरुवार को एक सर्वदलीय बैठक की। यह बैठक शुक्रवार से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर की गई। इस दौरान उन्होंने सभी दलों के नेताओं से जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा करने की अपील की। गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल यानी शुक्रवार से शुरू होकर 21 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
बैठक में ये नेता रहे मौजूद
बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, विपक्ष के नेता अमर बाउरी, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, आजसू पार्टी के नेता लंबोदर महतो और सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के विधायक विनोद सिंह मौजूद रहे। बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की है। मुझे उम्मीद है कि सत्र में जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा होगी।
विज्ञापन
वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि सत्र के दौरान आम लोगों के मुद्दों पर चर्चा होगी। सरकार सदन में उठाए गए सभी सवालों का जवाब देगी।
विज्ञापन
विपक्ष के नेता अमर बाउरी ने आगामी सत्र को लेकर कहा कि विपक्ष अपनी भूमिका निभाएगा और राज्य के 3.5 करोड़ लोगों के मुद्दों को उठाएगा। उन्होंने कहा कि इस सत्र के दौरान हम भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और छात्रों और युवाओं की समस्याओं का मुद्दा उठाएंगे।
झारखंड विधानसभा में गूंजेगा धीरज साहू का मामला
आगे वार्ता करते हुए अमर बाउरी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि सत्र में देश की सबसे पुरानी पार्टी के सांसद धीरज साहू से जुड़े परिसरों से जब्त विशाल नकदी का मामला भी उठाया जाएगा। गौरतलब है कि बीते दिनों झारखंड के कांग्रेस नेता व राज्यसभा सासंद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा था। इस कर्रवाई के दौरान तलाशी लेने पर 350 करोड़ से ज्यादा रुपये बरामद हुए थे। कांग्रेस नेता के घर से बरामद हुए अकूत संपत्ति के बाद कांग्रेस की काफी किरकिरी भी हुई है, जिसको बीजेपी अब चौतरफा भुनाने का प्रयास कर रही है।