{"_id":"6164ef848ebc3ec24043699c","slug":"wild-elephants-kill-4-in-jharkhand-four-people-including-two-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: जंगली हाथियों ने चार लोगों को कुचला, 25 हजार रुपये मुआवजे का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: जंगली हाथियों ने चार लोगों को कुचला, 25 हजार रुपये मुआवजे का एलान
Tue, 12 Oct 2021 07:44 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:44 AM IST
सार
हजारीबाग और सिंघभूम जिलों में हाथियों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। आए दिन बड़ी संख्या में हाथी जंगल से रिहायशी इलाकों के बीच पहुंच जाते हैं। इस दौरान मकानों, फसलों और लोगो को अपना शिकार बनाते हैं।
विज्ञापन
हाथी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के हजारीबाग में एक जंगली हाथियों ने चार लोगों को कुचलकर मार डाला। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। तीन अलग-अलग घटनाओं में हाथियों ने चार लोगों की जान ले ली। सोमवार को वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी।
घटना हजारीबाग और सिंघभूम जिले की है। हजारीबाग जिले के कटकुमडग वन क्षेत्र के कुपा गांव की दो महिलाओं को हाथियों ने रौंद दिया। वन विभाग पश्चिम के डीएफओ आर एन मिश्रा ने बताया कि दोनों सुबह-सुबह जंगल की ओर लकड़ी लाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान हाथी ने दोनों को कुचल डाला। दोनों महिलाओं की उम्र करीब पचास वर्ष थी।
प्रशासन से मुआवजे देने का एलान
वहीं, सिंघभूम जिले के चकुलिया थाना क्षेत्र के घाघरा गांव के 62 वर्षीय एक बुजुर्ग को हाथी ने कुचल दिया, जबकि, हजारीबाग के सिरशी गांव के 66 वर्षीय बुर्जग को भी हाथी ने रविवार को रौंद दिया। वन विभाग ने मरने वालों के परिजनों को 25 हजार रुपये मुआवजा देने का एलान किया है। साथ ही प्रशासन से भी मदद करने की अपील करने की बात कही है।