फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Wife Killed her Husband by stick at lohardaga in Jharkhand

Jharkhand News: लोहरदगा में पत्नी ने डंडे से पीट-पीटकर कर दी पति की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 25 May 2022 01:34 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहरदगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहरदगा Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 25 May 2022 01:34 PM IST
सार

महिला पर क्रोध इतना सवार था कि गंभीर रूप से घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल तक नहीं ले गई।

विज्ञापन
Wife Killed her Husband by stick at lohardaga in Jharkhand
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के लोहरदगा से एक निर्दयी पत्नी की क्रूरता का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के फुलसुरी कोठीटोला गांव में पत्नी को इतना क्रोध आया कि उसने अपने पति के ऊपर डंडे बरसाने लगीं। कुछ ही देर बाद पति की मौत हो गई। सुबह पुलिस को सूचना मिली तो जांच के लिए दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। महिला पर क्रोध इतना सवार था कि गंभीर रूप से घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल तक नहीं ले गई।

विज्ञापन


क्या है मामला
पत्नी ने बताया कि सोमवार देर रात उसका पति हर रोज की तरह विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे से हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते यह विवाद लाठी डंडे तक पहुंच गया। विक्रम सिंह की पत्नी ने विक्रम को डंडे से माथे पर प्रहार कर दिया। इससे विक्रम सिंह का माथा फट गया तथा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


महिला के साथ युवक भी हिरासत में
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पत्नी के साथ एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed