फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   West singhbhum father sold 28 days old daughter for 30 thousand rupees for middle man for wine party

शर्मनाक: झारखंड में निर्दयी बना पिता, शराब पार्टी के लिए मात्र 28 दिन की बेटी का कर दिया सौदा

Sat, 21 Aug 2021 09:43 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 21 Aug 2021 09:43 PM IST
सार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम से रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है जहां एक निर्दयी पिता ने शराब पार्टी के लिए अपनी 28 साल की मासूम बेटी का सौदा कर दिया।   

विज्ञापन
West singhbhum father sold 28 days old daughter for 30 thousand rupees for middle man for wine party
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

बेटी पिता की लाडली कही जाती है। वह पिता के कंधे पर बैठकर दुनिया की सैर करती है लेकिन झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम से रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है जहां एक निर्दयी पिता ने शराब पार्टी के लिए अपनी 28 साल की मासूम बेटी का सौदा कर दिया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नोवामुंडी प्रखंड के मेरेलगाड़ा गांव में पेशे से ड्राइवर बुधवराम चतोम्बा को शराब की लत थी जिस कारण वह रोज अपनी पत्नी से लड़ाई करता था। चार दिन पहले उसकी पत्नी घर से बाहर गई हुई थी इसी दौरान वह कुछ लोगों के साथ आया और अपनी 28 दिन की मासूम बेटी का सौदा 30 हजार रुपये में कर दिया। इसके बाद वह पैसे लेकर दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने चला गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब उसकी पत्नी आई तो वह अपनी बेटी को खोजने लगी लेकिन जब वह नहीं मिली तो उसने आस पड़ोस के लोगों को बुला लिया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलने पर परम बालजोड़ी के मानकी सुरेंद्र चतोम्बा और गांव के मुंडा (मुखिया) जयराम बारजो जब बुधराम के घर पहुंचे तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। मुखिया और ग्रामीणों को देखते ही सभी आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भ में ही पिता ने कर लिया था सौदा: ग्रामीण
ग्रामीणों के अनुसार चार दिन पहले एक पुरुष और तीन महिलाएं आरोपी पिता के घर आए थे। आरोपी ने बेटी को ले कर उन्हें थमा दिया और कहा कि पहले से इतने सारे बच्चे है, उन्हें पालना मुश्किल हो रहा है। इसे दे देने में कोई  दिक्कत नही है। तीस हजार रुपये भी मिल रहे हैं।   बुधराम की दो पत्नी और नौ बच्चे पहले से हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि गर्भ में ही बुधराम ने सौदा कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed