फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Vikasit Bharat Sankalp Yatra officials says Jharkhands Bokaro could become model district of development

विकसित भारत संकल्प यात्रा: अधिकारियों का झारखंड दौरा, कहा- बोकारो में देश के लिए आदर्श जिला बनने की क्षमता

Thu, 14 Dec 2023 02:14 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 14 Dec 2023 02:14 PM IST
सार

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अतिरिक्त महानिदेशक शंभु नाथ चौधरी ने कहा कि झारखंड के बोकारो में देश का आदर्श जिला बनने की क्षमता है, जहां हमें केंद्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन के साथ वितरण भी देखने को मिला।

विज्ञापन
Vikasit Bharat Sankalp Yatra officials says Jharkhands Bokaro could become model district of development
Vikasit Bharat Sankalp Yatra - फोटो : Social Media

विस्तार

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी ने विकासशील भारत पहल का निरीक्षण करने झारखंड के बोकारो और रामगढ़ का दौरा किया। अधिकारी ने बताया कि बोकारो में देश के लिए एक आदर्श जिला बनने की क्षमता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के कुंती जिले में 15 नवंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। 
विज्ञापन


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अतिरिक्त महानिदेशक शंभु नाथ चौधरी ने कहा, 'झारखंड के बोकारो में देश का आदर्श जिला बनने की क्षमता है, जहां हमें केंद्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन के साथ वितरण भी देखने को मिला।' उन्होंने स्वच्छता सुविधाओं, वित्तीय सेवाओं, बिजली कनेक्शन, एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, विश्वसनीय स्वास्थ्य देखभाल और स्वच्छ पेयजल जैसी योजनाओं का मूल्यांकन किया। 
विज्ञापन


आठ घंटे तक बोकारो में रुके अधिकारी
अतिरिक्त महानिदेशक ने बताया कि वे आठ घंटों तक बोकारो में रुके और पेटरवार, कसमर और गोमिया ब्लॉक में विकासशील गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पेटरवार में 100 एकड़ बंजर जमीन में महिलाओं की मदद से आम, अनरूद और अन्य सब्जियों की फसल लगाकर वहां खेती शुरू किया जा रहा है। 60 एकड़ जमीन पर काम हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'गोमिया में हमने रसोईघर, बाथरूम और बिलजी कनेक्शन की सुविधा के साथ दो कमरों वाली 42 झोपड़ियां देखीं, जिसे पासी समुदाय के लोगों को पीएम आवास योजना के तहत दिया गया है। अबतक सात दिसंबर 2023 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा 36,000 ग्राम पंचायतों तक पहुंच चुका है, इसमें एक करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी देखी गई है। 


विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य
इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाना एवं प्रमुख सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के पहले दिन 21,000 से अधिक लोगों ने पीएम उज्ज्वला योजना के लिए पंजीकरण कराया था। इस दौरान 1200 से अधिक माई भारत स्वयंसेवकों के पंजीकरण कराने के साथ-साथ 80,000 से अधिक लोगों ने विकसित भारत की भी प्रतिज्ञा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed