{"_id":"650f4804f11742739b0bc41a","slug":"two-spectators-died-after-lightning-strike-at-playground-during-football-match-in-dumka-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: दुमका में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान पर गिरी बिजली, दो दर्शकों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: दुमका में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान पर गिरी बिजली, दो दर्शकों की मौत, तीन घायल
Sun, 24 Sep 2023 01:48 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:48 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि फुटबॉल मैच के दौरान आंधी के साथ भारी बारिश शुरू होने के बाद कई दर्शक खेल के मैदान के बगल में एक तंबू के नीचे शरण लिए हुए थे। तंबू पर बिजली गिरने से दो की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के दुमका जिले में शनिवार शाम को एक स्थानीय फुटबॉल मैच के दौरान मैदान पर बिजली गिरने से दो दर्शकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई, जब आंधी के साथ भारी बारिश शुरू होने के बाद कई दर्शक हंसडीहा इलाके में खेल के मैदान के बगल में एक तंबू के नीचे शरण लिए हुए थे। हंसडीहा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार साहू ने बताया कि तंबू पर बिजली गिरने से दो लोगों - शिवलाल सोरेन (32) और संतलाल हेम्ब्रम (20) की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जिला सिविल सर्जन बच्चा प्रसाद सिंह ने कहा कि घायलों में से एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दो अन्य को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन