झारखंडः नक्सली हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद, एक घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में नक्सली हमले में दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। नक्सलियों का यह हमला झारखंड के गोड्डा जिले में हुआ।
पुलिस के अनुसार खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस रांची से करीब 500 किमी दूर गोड्डा जिले के सुंदरफारी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी।
हमले में एक नक्सली भी घायल
शनिवार को पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए।
जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मुठभेड़ में एक नक्सली भी घायल हुआ है। पुलिस और नक्सलियों के बीच करीब 3 घंटे से अधिक लगातार फायरिंग हुई।