फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Two PLFI activists arrested in Jharkhand in an extortion case

वसूली के लिए ओएनजीसी को धमकाने वाले दो पीएलएफआई कार्यकर्ता गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2020 09:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 13 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Two PLFI activists arrested in Jharkhand in an extortion case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई)  से संबंध रखने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि दोनों नक्सलियों को जबरन पैसा वसूली से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


हजारीबाग पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने कहा कि दोनों नक्सलियों ने ओएनजीसी (तेल एवं प्राकृतिक गैस कॉरपोरेशन) को धमकी दी थी। दोनों ने ओएनजीसी को धमकाया था कि वह रुपये दें अन्यथा उन्हें काम करने नहीं दिया जाएगा और उनके कर्मचारियों की हत्या कर दी जाएगी। 
विज्ञापन



दोनों पीएलएफआई कार्यकर्ताओं ने अपराध स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने ओएनजीसी और अन्य संगठनों को जबरन पैसे वसूलने के लिए धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में पुलिस ने पीएलएफआई के जोनल कमांडर समेत 15 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed