फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Two minor cousins were sexual assaulted allegedly by 10 men in Jharkhand Gumla district

झारखंड: नाबालिग बहनों से 10 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार, डर से एक ने कर ली खुदकुशी

Tue, 19 Oct 2021 01:44 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, गुमला
पीटीआई, गुमला Published by: देव कश्यप Updated Tue, 19 Oct 2021 01:44 AM IST
सार

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य आरोपी ने गिरफ्तारी के डर से अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Two minor cousins were sexual assaulted allegedly by 10 men in Jharkhand Gumla district
नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के गुमला जिले से एक बार फिर समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां दो नाबालिग बच्चियों के साथ 10 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य आरोपी ने गिरफ्तारी के डर से आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


दोनों लड़कियों को अगवा कर ले गए जंगल
पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब ने बताया कि सामूहिक बलात्कार की घटना 15 अक्तूबर की शाम को हुई। घटना के वक्त आदिवासी लड़कियां अपने 20 वर्षीय चचेरे भाई के साथ दशहरा मेला देखकर गुरदारी थाना क्षेत्र में घर लौट रही थीं।
विज्ञापन


इसी बीच तीन मोटरसाइकिलों पर सवार 10 आरोपियों ने उन्हें रोका और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी की। युवक के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। हालांकि, वह खुद को किसी तरह उनके चंगुल से छुड़ाने में कामयाब रहा और मदद के लिए अपने गांव चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि बदमाश दोनों लड़कियों को घसीटकर जंगल में ले गए और बारी-बारी से उनसे दुष्कर्म किया। वकारिब ने बताया कि इसके बाद उन्होंने पीड़ितों को पीटा, उन्हें पास के दूसरे स्थान पर ले गए और फिर से उनके साथ दुष्कर्म किया।

नाबालिगों के भाई ने फौरन गांव जाकर घटना की सूचना दी। गांववाले दोनों बच्चियों के ढूंढ़ने जंगल की तरफ भागे। गांववालों को आता देखकर आरोपी पीड़ित लड़कियों को छोड़कर भाग गए। इसके बाद दोनों पीड़िता ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचीं और रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों नाबालिगों की मेडिकल जांच भी कराई गई।

पुलिस ने एसआईटी का किया गठन, दो आरोपी गिरफ्तार
एहतेशाम वकारिब ने बताया कि गिरधारी थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए एसआईटी का गठन किया है। पुलिस ने छापेमारी करते हुए इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि अन्य आठ आरोपियों की पहचान हो गई है, उन्होंने कहा कि उनमें से एक ने गिरफ्तारी के डर से आत्महत्या कर ली है। सात आरोपी अभी भी जंगल में छिपे हुए हैं। पुलिस जंगलों में आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं, इस मामले को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि इस घटना ने राज्य की छवि को कलंकित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले कई गुना बढ़ गए हैं।

एक अन्य मामले में सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार

वहीं, झारखंड के सिमडेगा जिले के कोकाधारा जंगल में भी एक नाबालिग लड़की से 15 अक्तूबर को ही कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक शम्स तबरेज ने कहा कि आरोपियों में लड़की का एक चचेरा भाई भी शामिल था, जिसने उसे 15 अक्तूबर को दशहरा मेले में घुमाने के बहाने जंगल में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दो आरोपियों को किनबीरा के पास दशतोली जंगल से गिरफ्तार किया गया, जबकि तीसरे को खमनताड़ जंगल से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed