फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Two held in connection with girls molestation at Palamu shelter Jharkhand BJP demands high level investigation

Jharkhand: पलामू आश्रय स्थल में लड़कियों के कथित यौन शोषण मामले में दो गिरफ्तार, BJP बोली- उच्चस्तरीय जांच हो

Mon, 02 Dec 2024 12:29 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर/रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर/रांची Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2024 12:29 AM IST
सार

पलामू पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेश्मा रामेसन ने बताया कि लड़कियों के दावे के बाद मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच की जा रही है। 
 

विज्ञापन
Two held in connection with girls molestation at Palamu shelter Jharkhand BJP demands high level investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले के एक आश्रय स्थल में दो लड़कियों के साथ कथित यौन शोषण के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने रविवार को बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आश्रय स्थल में लड़कियों का कथित यौन शोषण का मामला तब सामने आया जब मानवाधिकार कार्यकर्ता संध्या कुमारी ने 29 नवंबर को आश्रय स्थल का दौरा किया।

विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पीड़ित लड़कियों ने मानवाधिकार कार्यकर्ता कुमारी को आपबीती सुनाई। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ कई बार यौन दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन


मामले में दो लोग गिरफ्तार, जांच जारी: एसपी
पलामू पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेश्मा रामेसन ने बताया कि लड़कियों के दावे के बाद इस मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसपी रामेसन ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड भाजपा ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की
वहीं, झारखंड भाजपा ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। लड़कियों के साथ यौन दुर्व्यवहार की घटना को पार्टी ने राज्य मशीनरी और प्रशासन की विफलता बताया है। 


राज्य सरकार पर बच्चों की सुरक्षा की अनदेखी का आरोप
झारखंड भाजपा के प्रवक्ता अजय शाह ने राज्य सरकार पर बच्चों की सुरक्षा की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं, ताकि लड़कियों को न्याय मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed