फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Transgenders to get Rs 1000 pension in Jharkhand

Jharkhand: ट्रांसजेंडरों को सोरेन सरकार देगी एक हजार रुपये पेंशन, पिछड़ा वर्ग में शामिल करने का भी लिया निर्णय

Wed, 06 Sep 2023 09:04 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 06 Sep 2023 09:04 PM IST
सार

झारखंड सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय के हित में बड़ा फैसला लिया है। राज्य में ट्रांसजेंडरों एक हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी।

विज्ञापन
Transgenders to get Rs 1000 pension in Jharkhand
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : ट्विटर/हेमंत सोरेन

विस्तार

झारखंड सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय के हित में बड़ा फैसला लिया है। राज्य में ट्रांसजेंडरों एक हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी। अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से, झारखंड सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय को अपनी सार्वभौमिक पेंशन योजना के तहत जोड़ने का फैसला किया है।

विज्ञापन


कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने कहा कि मंत्रिपरिषद ने सामाजिक सहायता योजना के तहत ट्रांसजेंडर लोगों के लिए मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पात्र लाभार्थी को वित्तीय सहायता के रूप में 1,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग (डब्ल्यूसीडीएसएस) के अनुसार, 2011 में झारखंड में ट्रांसजेंडर आबादी लगभग 11,900 थी, जो वर्तमान में लगभग 14,000 होगी।

विज्ञापन


वहीं, कैबिनेट सचिव वंदना दाडेल ने कहा कि जो ट्रांसजेंडर किसी भी जाति आरक्षण के दायरे में नहीं आते हैं, उन्हें पिछड़ा वर्ग-2 का लाभ प्रदान किया जाएगा। ट्रांसजेंडर आरक्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि यह कदम काफी आगे तक जाएगा क्योंकि राज्य के हर नागरिक को मान-सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप काम कर रही है और उनकी इच्छा के अनुरूप फैसले ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed