फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Tragic accident of illegal mining in Kapasara outsourcing of Nirsa, one laborer died, three injured in Dhanbad

Jharkhand News: धनबाद निरसा में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा, चाल धंसने से एक मजदूर की मौत; तीन घायल

Sun, 16 Nov 2025 08:50 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sun, 16 Nov 2025 08:50 PM IST
सार

झारखंड के धनबाद के निरसा क्षेत्र में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है, चाल धंसने से एक शख्स की मौत और तीन घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Tragic accident of illegal mining in Kapasara outsourcing of Nirsa, one laborer died, three injured in Dhanbad
अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के धनबाद जिले के निरसा स्थित ईसीएल के बंद पड़े कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी क्षेत्र में रविवार सुबह अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कोयले की चाल धंसने से एक महिला सहित चार लोग मलबे में दब गए। हादसे में सीतारामपुर (पश्चिम बंगाल) निवासी मनोज कोयरी (46) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


खदान से जुड़े लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला और घायलों का इलाज गुप्त रूप से कराया जा रहा है। घटना के बाद भी कोलियरी प्रबंधन और निरसा पुलिस किसी भी दुर्घटना से साफ इंकार कर रहे हैं। घटना कापासारा कोलियरी के पश्चिम दिशा में मुगमा स्टेशन रोड के पास हुई, जहां लगभग 100 फीट गहरी सुरंगनुमा जगह में लंबे समय से अवैध खनन किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह आठ-दस मजदूर रोज की तरह अंदर उतरे थे। कुछ घंटों बाद अचानक चाल धंस गई और चार लोग मलबे में दब गए।
विज्ञापन


अधिकांश मजदूर पश्चिम बंगाल से
मौके पर ही एक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन में शामिल अधिकांश मजदूर पश्चिम बंगाल और आसपास के जिलों के निवासी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए कोलियरी प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि खदान की सुरक्षा व्यवस्था नाममात्र की है। डेंजर एरिया और वर्जित क्षेत्र के बोर्ड लगाकर खानापूर्ति की जाती है, जबकि खदान को खुला छोड़ दिया गया है। मजबूरी में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रोजी-रोटी के लिए अवैध खनन करने को विवश हैं।


ये भी पढ़ें- झारखंड का स्थापना दिवस:  जब सीएम ने बजाया नगाड़ा, तो झूम उठे 4 हजार कलाकार; जनजातीय संस्कृति की दिखी अनोखी झलक


सूत्रों के अनुसार, इस क्षेत्र में अवैध खनन का संचालन स्टेशन रोड निवासी अजगर नामक युवक द्वारा किया जाता है। इसके लिए कुल्टी, बराकर, आसनसोल, पुरुलिया, बांकुड़ा, जामताड़ा, नारायणपुर, मधुपुर सहित विभिन्न स्थानों से मजदूर लाए जाते हैं, जिनकी पूरी व्यवस्था संचालक करता है। दुर्घटना होने पर मजदूरों को चुपचाप मुआवजा देकर मामला दबा दिया जाता है।

जानकारी से इंकार किया
आज की घटना पर माइनिंग सरदार इंद्रजीत सिंह और ओवरमैन अरुण सिंह ने किसी भी जानकारी से इंकार किया है, जबकि स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं कि क्षेत्र में अवैध खनन का पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से फल-फूल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed