फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   To strengthen the Congress organization 'Save Constitution Rally' will be held in Ranchi on May 6

Jharkhand: कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटी, 6 मई को रांची में 'संविधान बचाओ रैली'; खरगे होंगे मौजूद

Tue, 29 Apr 2025 03:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 29 Apr 2025 03:28 PM IST
सार

Jharkhand: केंद्र सरकार पर संविधान विरोधी कार्य करने के आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी झारखंड में ‘संविधान बचाओ रैली’ आयोजित करने जा रही है। यह रैली आगामी 6 मई को रांची में आयोजित होगी, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
To strengthen the Congress organization 'Save Constitution Rally' will be held in Ranchi on May 6
6 मई होगी रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में गठबंधन सरकार की भागीदार कांग्रेस अब एक्टिव मोड में नजर आ रही है। पार्टी आगामी 6 मई को राजधानी रांची में ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन करेगी। इस रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता राज्यभर में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रैली की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई वरिष्ठ नेता भी शामिल रहेंगे।

विज्ञापन


पढ़ें: सीएम सोरेन का स्वीडन दौरा: गोटेबोर्ग एबी की मिस कैटरीना क्लास ने दिया आमंत्रण, CM बोले- विकास के साझेदार बनें    
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रैली के बाद पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन को मजबूती देने से जुड़े कई अहम निर्णय लिए जाएंगे। केशव महतो ने बताया कि रांची के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में भी ‘संविधान बचाओ रैली’ आयोजित की जाएगी, जिसकी तिथियां जल्द तय की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed