फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Three people died in two road accidents in Ramgarh elephants crushed an old person in Seraikela of Jharkhand

Jharkhand: रामगढ़ में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, सरायकेला में हाथियों के झुंड ने बुजुर्ग को कुचला

Sun, 21 May 2023 10:21 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 21 May 2023 10:21 PM IST
सार

रामगढ़ के ही सिविल कोर्ट के पास दूसरा सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 55 साल का पिता अपने बेटे के साथ घायल हो गए। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Three people died in two road accidents in Ramgarh elephants crushed an old person in Seraikela of Jharkhand
झारखंड पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार को अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा झारखंड में ही एक बुजुर्ग को हाथी ने अपने पैरों तले कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

यह है पहला मामला
रामगढ़ पुलिस ने बताया कि रांची से एक ट्रक आ रहा था। इसी दौरान चुटुपालु घाटी में वह एक दूसरे ट्रक से टकरा गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर और परिचालक घायल हो गए। दोनों को रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां ड्राइवर ने दम तोड़ दिया। जबकि, परिचालक अब भी घायल है और उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन

अब जानिए, क्या है दूसरा मामला
वहीं रामगढ़ के ही सिविल कोर्ट के पास दूसरा सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 55 साल का पिता अपने बेटे के साथ घायल हो गए। उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की मौत हो गई। दोनों बाप-बेटे कुंदरूकला से रांची जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में हाथियों के झुंड ने ली बुजुर्ग की जान
झारखंड के सरायकेला-खरसावां में रविवार को जंगली हाथियों के झुंड ने 68 साल के बुजुर्ग को कुचल कर मार डाला। मामला जिले के खूंटी गांव का है। यहां गांव के रहने वाला लिलकांत महतो (68) शौच के लिए जा रहा था। तभी हाथियों के झुंड ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया और बुजुर्ग को अपने पैरों से कुचल दिया, जिस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार, हाथियों के एक झुंड ने गांव के एक घर और खेत में धान को भी नुकसान पहुंचाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed